Vivo के फोन पर ₹9 हजार का डिस्काउंट, मिलेगी 16GB रैम, बैटरी 6000mAh की, 28 फरवरी तक मौका vivo x200 pro featuring 16gb ram 6000mah battery and 200mp camera available with rupees 9000 discount, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Vivo के फोन पर ₹9 हजार का डिस्काउंट, मिलेगी 16GB रैम, बैटरी 6000mAh की, 28 फरवरी तक मौका

200 मेगापिक्सल के टेलिफोटो सेंसर वाला वीवो का फोन 9 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यह धांसू ऑफर 28 फरवरी तक के लिए है। फोन पर कंपनी कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। फोन की बैटरी 6000mAh है।

Sun, 15 Feb 2026 10:40 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vivo के फोन पर ₹9 हजार का डिस्काउंट, मिलेगी 16GB रैम, बैटरी 6000mAh की, 28 फरवरी तक मौका

वीवो के फोन पर 9 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी के इस फोन का नाम Vivo X200 Pro 5G है। 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 94999 रुपये है। 28 फरवरी तक इस फोन पर 9 हजार रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर कंपनी 4749 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। यह फोन 48 हजार रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी आपका हो सकता है।

ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आप इस फोन को आकर्षक नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। वीवो का यह फोन 200 मेगापिक्सल के टेलिफोटो सेंसर और 6000mAh की बैटरी जैसे जबर्दस्त फीचर्स के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं वीवो X200 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Vivo X200 Pro

वीवो X200 प्रो के फीचर औ स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस स्मार्ट फोन में 2800 x 1260 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह धांसू डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स तक का है। फोन 16जीबी की LPDDR5x रैम और 512जीबी के UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैमिली के चार लोगों के लिए एक ही प्लान, मिलेगा 240GB तक डेटा, ऐपल टीवी फ्री

इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 200 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। वीवो का यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी से लैस है। फोन में ऑफर की जा रही यह बैटरी 90 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की खास बात है कि यह 30 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसंग और मोटोरोला के बेहद किफायती फोन, ₹7500 से कम में 12GB तक की रैम

फोन IP69+IP68 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटरप्रूफिंग से लैस है। वीवो का यह फोन टाइटेनियम ग्रे और कॉस्मॉस ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में 5G SA/NSA, Wi-Fi 7 802.11 be, ब्लूटूथ 5.4, GPS, Beidou, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC: L5, USB Type-C और एनएफसी जैसे ऑप्शन मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मिनट में 50% चार्ज होने वाला फोन हुआ सस्ता, 5 हजार रुपये कम हुई कीमत

(Photo: vopmart)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।