सेल्फी और रील बनाने के लिए टॉप 3 फोन, फ्रंट कैमरा 50MP का, रियर में 200MP तक का कैमरा top 3 smartphone offering 50mp selfie camera and up to 200mp main camera, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सेल्फी और रील बनाने के लिए टॉप 3 फोन, फ्रंट कैमरा 50MP का, रियर में 200MP तक का कैमरा

इन फोन में आपको 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस लिस्ट में ओप्पो, वीवी और मोटोरोला का फोन शामिल है। इन फोन में जबर्दस्त सेल्फी कैमरा के साथ 200MP तक के मेन लेंस के साथ शानदार रियर कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर भी दिया गया है।

Sun, 1 March 2026 10:53 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सेल्फी और रील बनाने के लिए टॉप 3 फोन, फ्रंट कैमरा 50MP का, रियर में 200MP तक का कैमरा

सेल्फी और रील बनाने के लिए एक धांसू सेल्फी कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो हम आपको तीन धांलू ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस लिस्ट में ओप्पो, वीवी और मोटोरोला का फोन शामिल है। खास बात है कि इन फोन में जबर्दस्त सेल्फी कैमरा के साथ 200 मेगापिक्सल तक के मेन लेंस के साथ शानदार रियर कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर भी दिया गया है। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।

Vivo V60e 5G

फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 33999 रुपये है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस है। इसके रियर में 200MP के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 6.77 इंच का है। यह क्वॉड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी 6500mAh बैटरी दे रही है। यह बैटरी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन IP68 + IP69 रेटिंग वाली वॉटर प्रूफिंग के साथ आता है। कंपनी का यह फोन कई बेहतरीन एआई फीचर्स से लैस है।

vivo v60e

Motorola Edge 60 Pro 5G

मोटोरोला के इस फोन का 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 32685 रुपये है। फोन में आपको सेल्फी और रील बनाने के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैक पैनल पर कंपनी 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 10 मेगापिक्सल का 10x टेलीफोटो कैमरा ऑफर कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तहलका मचाने आ रहा यह धांसू फोन, मिल सकती है 9000mAh की बैटरी, कैमरा 200MP का

यह फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले ऑफर करता है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है और यह गोरिल्ला ग्लास 7i से भी प्रोटेक्टेड है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वनप्लस फोन के लिए मची लूट, ₹10 हजार कम हुई कीमत, 15 मार्च तक सबसे बड़ी डील

Oppo Reno 15 Pro Mini 5G

12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 59999 रुपये है। फोन में आपको सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। इसके अलावा इसमें एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा शामिल है। फोन में दी गई बैटरी 6200mAh की है, जो 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोटो का एक और नया फोन, मिल सकती है 7000mAh की बैटरी, सेल्फी कैमरा 50MP का

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।