Motorola का एक और नया फोन, मिल सकती है 7000mAh की बैटरी, सेल्फी कैमरा 50MP का Motorola Edge 70 Fusion plus Renders Leaked along with Battery and Camera specifications ahead of launch know details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Motorola का एक और नया फोन, मिल सकती है 7000mAh की बैटरी, सेल्फी कैमरा 50MP का

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन+ जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है। लॉन्च से पहले फोन के खास फीचर और ऑफिशियल रेंडर सामने आए है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 7000mAh की बैटरी देने वाली है।

Sun, 1 March 2026 08:00 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Motorola का एक और नया फोन, मिल सकती है 7000mAh की बैटरी, सेल्फी कैमरा 50MP का

मोटोरोला 2 मार्च को MWC 2026 में अपने नए फोन- Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च करने वाला है। इस डिवाइस के साथ कंपनी इसके एक हाई-एंड वेरिएंट को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका नाम Motorola Edge 70 Fusion+ है। फोन को कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। इसी बीच YTECHB ने इस वेरिएंट के ऑफिशियल रेंडर्स को शेयर किया है। इसमें फोन के डिजाइन के साथ इसके कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार फोन 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा जैसे धांसू फीचर्स से लैस होगा। आइए जानते हैं डीटेल।

इन फीचर्स के साथ आएगा फोन

टिपस्टर की मानें तो फोन में कंपनी 6.78 इंच का 1.5K क्वॉड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देने वाली है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i भी देने वाली है। फोन IP68 + IP69 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आएगा। कंपनी इस फोन को दो वेरिएंट- 8जीबी + 256जीबी और 12जीबी + 512जीबी में लॉन्च करेगी।

Motorola Edge 70 Fusion

70 फ्यूजन+ की सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा सेटअप है। फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल के टोटल तीन कैमरे देने वाली है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। वहीं, मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के स्टैंडर्ड वेरिएंट की बात करें, तो इसमें कंपनी 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर देने वाली है। इसका सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹4 हजार सस्ते में मिल रहा 7000mAh की बैटरी वाला फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का

फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 7000mAh की बैटरी देने वाली है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन के प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्टैंडर्ड वर्जन की जहां तक बात है, तो इसमें कंपनी स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 देने वाली है। फोन के डिजाइन की बात करें, तो यह चार कलर ऑप्शन- पैंटोन ब्लू सर्फ, ओरिएंट ब्लू, स्पोर्टिंग ग्रीन और सिल्हाउट में आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 हजार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का 5G फोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

फोन के रियर पैनल पर कंपनी नाइलॉन और लिनेन इंस्पायर्ड फिनिश देने वाली है। फोन ऐंड्ऱॉयड 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम कर सकता है। मोटोरोला एज 70 फ्यूजन यानी स्टैंडर्ड वेरिएंट में आपको स्मार्ट वॉटर टच 3.0, टैप टू पे और टैप टू शेयर के लिए एनएफसी जैसे ब्लूटूथ 6.0 खास फीचर भी मिलेंगे। उम्मीद है कि + वेरिएंट भी इन फीचर्स से लैस होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तहलका मचाने आ रहा यह धांसू फोन, मिल सकती है 9000mAh की बैटरी, कैमरा 200MP का

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।