OnePlus फोन के लिए मची लूट, 10 हजार रुपये कम हुई कीमत, 15 मार्च तक सबसे बड़ी डील amazon deal offering rupees 10000 off on oneplus 13 know offer details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

OnePlus फोन के लिए मची लूट, 10 हजार रुपये कम हुई कीमत, 15 मार्च तक सबसे बड़ी डील

OnePlus 13 को 15 मार्च तक आप 10 हजार रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। फोन पर कंपनी 3149 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

Sun, 1 March 2026 09:22 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
OnePlus फोन के लिए मची लूट, 10 हजार रुपये कम हुई कीमत, 15 मार्च तक सबसे बड़ी डील

OnePlus 13 पर एक बार फिर से तगड़ा ऑफर मिल रहा है। 15 मार्च तक आप इस फोन को 10 हजार रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 69999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 7 हजार रुपये की छूट के बाद 62999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर 15 मार्च तक 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इन दोनों ऑफर को मिलाकर फोन पर मिलने वाला टोटल डिस्काउंट 10 हजार रुपये का हो जाता है।

फोन पर कंपनी 3149 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। आप इस फोन को बंपर एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्चेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

oneplus 13

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 3168 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.82 इंच का शानदार 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन 24जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:90 दिन बाद कराएं मोबाइल रिचार्ज, 20GB एक्सट्रा डेटा फ्री, 2000GB स्टोरेज भी

इसके अलावा फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एर 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर भी देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर दे रही है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जो 100W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार फोन को 0 से 100 पर्सेंट तक चार्ज होने में 36 मिनट का समय लगता है। यह फोन 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह फोन 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोटो का एक और नया फोन, मिल सकती है 7000mAh की बैटरी, सेल्फी कैमरा 50MP का

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Oxygen OS 15 पर काम करता है। कंपनी इस फोन को 4 ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11 ax 2X2 MIMO, ब्लूटूथ 5.4, GPS (L1+L5 Dual Band) + GLONASS, USB Type-C 3.2 Gen1 और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तहलका मचाने आ रहा यह धांसू फोन, मिल सकती है 9000mAh की बैटरी, कैमरा 200MP का

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।