तहलका मचाने आ रहा यह धांसू फोन, मिल सकती है 9000mAh की बैटरी, कैमरा 200MP का honor 600 coming soon may offer 9000mah battery 200mp camera and powerful processor, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

तहलका मचाने आ रहा यह धांसू फोन, मिल सकती है 9000mAh की बैटरी, कैमरा 200MP का

ऑनर का नया फोन- Honor 600 आने वाला है। यह फोन ऑनर 500 का सक्सेसर होगा। लॉन्च से पहले आई लीक में इस फोन के खास फीचर्स की जानकारी दी गई है। यह फोन 9000mAh की बैटरी और 200MP के कैमरा से लैस होगा।

Sat, 28 Feb 2026 03:34 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
तहलका मचाने आ रहा यह धांसू फोन, मिल सकती है 9000mAh की बैटरी, कैमरा 200MP का

ऑनर ने पिछले साल अपने Honor 500 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके सक्सेसर यानी Honor 600 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कुछ दिन पहले आई एक लीक में कहा गया था कि फोन 9000mAh की बैटरी और 6.57 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। अब एक नई लीक आई है, जिसमें इस अपकमिंग फोन के बारे में कई और जानकारियां दी गई हैं। लीक के अनुसार फोन फोन 200 मेगापिक्सल के कैमरा और स्नैपड्रैगन 8E प्रोसेसर के साथ आएगा। आइए जानते हैं डीटेल।

इन फीचर्स के साथ आ सकता है फोन

नई लीक रिपोर्ट के अनुसार ऑनर इस फोन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.57 इंच LPTS 2.5D कर्व्ड ग्लास देने वाली है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी होगी। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 9000mAh की सिलिकॉन बैटरी के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर देने वाली है, जो 1/1.4 इंच का होगा। साथ ही यहां आपको एक टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिलेगा। फोन में ऑफर किया जाने वाला यह बड़ा सेंसर लो-लाइट परफॉर्मेंस को बेहतर करने के साथ ही डीटेल्स को कैप्चर करेगा। वहीं, टेलीफोटो लेंस के होने से यह कन्फर्म होता है कि कंपनी अपने जूम कैपेबिलिटी पर कोई कटौती नहीं कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹8 हजार से कम के दो पावरफुल फोन, मिलेगी 12GB तक की रैम, बैटरी 7000mAh तक की

फोन के इंजीनियरिंग सैंपल के बारे में कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस होगा। ऑनर 500 स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिप के साथ आता है। इससे यह पता चलता है कि ऑनर 600 परफॉर्मेंस में जबर्दस्त रहने वाला है। फोन के बाकी फीचर्स की बात करें, तो इसमें कंपनी मेटल फ्रेम और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देने वाली है। फोन में कंपनी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर देने वाली है। फिलहाल आइए जान लेते हैं ऑनर 500 के फीचर्स के बारे में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹4 हजार सस्ते में मिल रहा 7000mAh की बैटरी वाला फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का

ऑनर 500 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट दे रही है। फोन का मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही आपको इस फोन में कंपनी सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन में दी गई बैटरी 8000mAh की है, जो 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:90 दिन बाद कराएं मोबाइल रिचार्ज, 20GB एक्सट्रा डेटा फ्री, 2000GB स्टोरेज भी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।