POCO यूजर्स खुश हो जाएं! पुराने फोन बनेंगे बिल्कुल नए, स्पीड होगी डबल, मिलेगा दमदार कैमरा, AI फीचर These Poco smartphones soon get Android 17 update Full list of eligible devices revealed get upgraded camera and speed, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

POCO यूजर्स खुश हो जाएं! पुराने फोन बनेंगे बिल्कुल नए, स्पीड होगी डबल, मिलेगा दमदार कैमरा, AI फीचर

POCO के इन फोन्स को जल्द Android 17 अपडेट मिलने वाला है। कंपनी ने खुद योग्य डिवाइसों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में F-Series, X-Series, M-Series, C-Series और टैबलेट को HyperOS-बेस्ड Android 17 मिलेगा।

Mon, 16 Feb 2026 12:29 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
POCO यूजर्स खुश हो जाएं! पुराने फोन बनेंगे बिल्कुल नए, स्पीड होगी डबल, मिलेगा दमदार कैमरा, AI फीचर

POCO स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी जल्द कुछ पुराने फोन्स को Android 17 अपडेट देने वाला है। इस अपडेट के बाद पोको के पुराने फोन पहले से ज्यादा फ़ास्ट हो जाएंगे, साथ ही इन फोन्स को बहेतर कैमरा और जबरदस्त AI फीचर्स मिलेंगे। अगर आप POCO फोन यूज करते हैं और सोच रहे हैं कि आपका डिवाइस लेटेस्ट Android वर्जन सपोर्ट करेगा या नहीं, तो देखें ये लिस्ट।

POCO के इन फोन्स को मिलेगा अपडेट

POCO F-Series: POCO F8 Pro, POCO F8 Ultra, POCO F7, POCO F7 Pro, POCO F7 Ultra, POCO F6, POCO F6 Pro

सम्बंधित सुझाव

और मोबाइल देखेंarrow

POCO X-Series: POCO X8 Pro, POCO X8 Pro Max, POCO X7, POCO X7 Pro, POCO X6 Pro

POCO M-Series: POCO M8 5G, POCO M8 Pro 5G, POCO M7 4G, POCO M7 5G, POCO M7 Plus

POCO C-Series: POCO C85 4G, POCO C85 5G, POCO C71

POCO टैबलेट्स: POCO Pad M1, POCO Pad X1

इन सभी डिवाइसों को आने वाले समय में Android 17 के लिए अपडेट मिलेगा जो HyperOS 3 या HyperOS 4 के साथ आएगा। अपडेट का रोलआउट धीरे-धीरे होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा के लिए ₹4000 सस्ता हुआ OnePlus का 6000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा फोन

Android 17 अपडेट के बाद क्या बदलेगा

Android 17, जिसे Google ने “Cinnamon Bun” के कोडनेम के साथ विकसित किया है, स्मार्टफोन को और बेहतर परफॉर्मेंस, सुरक्षित सिस्टम और अपडेटेड UI अनुभव देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके साथ POCO फोन में HyperOS का लेटेस्ट वर्जन भी आएगा जो Xiaomi की खास कस्टम skin है और यह Android को ज्यादा स्मूद, सिक्योर और फीचर-रिच बनाती है।

पोको के फोन अब Lock-free MessageQueue जैसी नई तकनीक का यूज करेंगे जिससे फ्रेम ड्रॉप्स कम होंगे और परफॉर्मेंस और स्मूदनेस पहले से बेहतर रहेगा। डेटा और प्राइवेसी में Android 17 पहले से साफ और अच्छी जानकारी देगा कि कौन-सी ऐप्स आपकी पर्सनल जानकारी इस्तेमाल कर रही हैं। Android 17 का डेवलपमेंट पहले ही शुरू हो गया है और Google Pixel फोन्स के लिए यह जून 2026 में स्टेबल होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar में गलत नाम से अटक सकते पेंशन, सब्सिडी जैसे कई काम; घर बैठे करें ठीक

कौन से POCO फोन को Android 17 नहीं मिलेगा

कुछ पुराने या कम-पावर वाले POCO मॉडल Android 17 अपडेट से बाहर रहेंगे, जैसे POCO M7 Pro 5G और POCO X6 5G जैसे कुछ डिवाइस जो पहले रिलीज स्पेसिफिकेशन के अनुसार Android 17 सपोर्ट के बाहर हैं। ऐसे में अगर आपका फोन Android 17 की लिस्ट में नहीं है, तो आपका फोन HyperOS 3 या Android 16-बेस्ड अपडेट तक ही सीमित रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio का सुपरहिट प्लान, ₹895 में पूरे 11 महीने चालू रहेगी SIM, करें Unlimited कॉल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।