हमेशा के लिए ₹4000 सस्ता हुआ OnePlus का 6000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा फ्लैगशिप AI फोन OnePlus 13s gets 4000 rupees cheaper permanently from launch price now price starts at 50999 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

हमेशा के लिए ₹4000 सस्ता हुआ OnePlus का 6000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा फ्लैगशिप AI फोन

6000mAh बैटरी और दमदार कैमरा वाला OnePlus का फ्लैगशिप फोन भारत में अपने लॉन्च प्राइस से 4000 रुपए सस्ता हो गया है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है। जानें अब कितने में मिलेगा ये फोन:

Tue, 17 Feb 2026 03:43 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
हमेशा के लिए ₹4000 सस्ता हुआ OnePlus का 6000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा फ्लैगशिप AI फोन

OnePlus 13s Price Drop: अगर आप 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो OnePlus 13s एक अच्छा ऑप्शन है। वनप्लस का कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन वनप्लस 13s अब वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर 4,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 54,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल यह 50,999 रुपये में बिक रहा है, यानी 4,000 रुपये की छूट। बैंक के कैशबैक या नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ, आप इस फोन को 50,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन की तलाश कर रहे तो शानदार डील है।

अगर आप इस फोन को खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो शायद अब खरीदने का सबसे अच्छा समय है। नई कीमत स्टॉक क्लियर करने या सेल बढ़ाने का एक तरीका हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar में गलत नाम से अटक सकते पेंशन, सब्सिडी जैसे कई काम; घर बैठे करें ठीक

OnePlus 13s कीमत में बदलाव और ऑफर

OnePlus 13s अब भारत में 50,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है, जो 54,999 रुपए से पहले थी। यह नई कीमत Amazon India और OnePlus.in दोनों पर दिखाई दे रही है। इसके अलावा कई बैंक कार्ड ऑफर्स, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप फोन लेने का सोच रहे हैं तो इसे अभी खरीदना एक अच्छा है।

OnePlus 13s के खास फीचर्स

OnePlus 13s में 6.32 इंच का ProXDR LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो देखने में काफी प्रीमियम फील देता है। इसका 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है, इसलिए तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है और आउटडोर इस्तेमाल में दिक्कत नहीं होती। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर है, जो दिन और रात दोनों में अच्छी डिटेल और नैचुरल कलर के साथ फोटो क्लिक करता है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है और AI की मदद से तस्वीरों को और बेहतर बनाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो AI ब्यूटीफिकेशन और HDR सपोर्ट के साथ आता है। इससे ली गई सेल्फी शार्प और क्लियर दिखती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio का सुपरहिट प्लान, ₹895 में पूरे 11 महीने चालू रहेगी SIM, करें Unlimited कॉल

बैटरी के मामले में भी यह फोन मजबूत है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन आराम से चल जाती है। साथ में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन करीब 30 मिनट में लगभग 60% तक चार्ज हो जाता है। OnePlus 13s का एक खास फीचर है इसका नया Plus Key बटन, जिसने पुराने Alert Slider की जगह ली है। इस बटन को यूजर अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं, जैसे कैमरा तुरंत खोलना, स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू करना या किसी खास ऐप को लॉन्च करना। इसके अलावा फोन में कई काम के AI फीचर्स भी दिए गए हैं। AI Translate की मदद से रियल-टाइम में भाषा का अनुवाद किया जा सकता है। AI VoiceScribe मीटिंग या इंटरव्यू के दौरान अपने आप नोट्स तैयार कर देता है। वहीं AI Detail Boost तस्वीरों की डिटेल और क्लैरिटी को बेहतर बनाकर उन्हें और शानदार बना देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ ₹30 रोज में घर लाएं Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला 5G फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।