1/8Aadhaar कार्ड आज हर काम के लिए जरूरी है। पेंशन हो, गैस सब्सिडी हो, राशन कार्ड से अनाज लेना हो या किसी योजना का पैसा सीधे बैंक खाते में आना हो हर जगह Aadhaar की जानकारी मैच होना जरूरी है। लेकिन अगर आपके Aadhaar में नाम की स्पेलिंग गलत है या दस्तावेज से मेल नहीं खाता, तो कई जरूरी फायदे अटक सकते हैं।

आधार में एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन जाती है। बैंक में नाम अलग, पैन कार्ड में अलग और Aadhaar में अलग ऐसी स्थिति में DBT (Direct Benefit Transfer) का पैसा रुक सकता है। अच्छी बात यह है कि अब नाम सुधारने के लिए लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने ऑनलाइन सुविधा दी है, जिससे आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से Aadhaar में नाम अपडेट कर सकते हैं।आइए आपको बताते हैं कि Aadhaar में गलत नाम को ऑनलाइन कैसे ठीक करें, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

Step 1: सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट खोलें। वहां My Aadhaar सेक्शन में जाएं और Update Aadhaar का ऑप्शन चुनें। अब अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें। OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। OTP डालकर लॉगिन करें।

लॉगिन करने बाद आपको अलग-अलग अपडेट ऑप्शन दिखेंगे। वहां Name चुनें। अब अपना पूरा सही नाम टाइप करें। ध्यान रखें कि स्पेलिंग बिल्कुल वैसी ही हो जैसी आपके पहचान पत्र में है।

सही नाम वाले दस्तावेज की साफ और स्पष्ट फोटो अपलोड करें। फाइल धुंधली नहीं होनी चाहिए। नाम अपडेट करने के लिए लगभग 50 रुपए का शुल्क देना होता है। भुगतान UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं। URN नोट कर लें, इससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

इस नई प्रक्रिया से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ होगा जहां आधार सेंटर तक पहुंचना मुश्किल है। साथ ही, डिजिटल प्रक्रिया होने से धोखाधड़ी की संभावना भी कम होगी।

आधार में नाम बदलवाने के लिए आमतौर पर 7 से 10 दिन के अंदर आपका नाम अपडेट हो जाता है। कभी-कभी इसमें थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है। स्टेटस चेक करने के लिए UIDAI वेबसाइट पर जाकर URN दर्ज करें।

नाम सुधारने के लिए ये दस्तावेज मान्य हैं: PAN कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी फोटो पहचान पत्र। इन दस्तावेज में आपका सही और पूरा नाम साफ दिखना चाहिए।
