Jio का सुपरहिट प्लान, ₹895 में पूरे 11 महीने चालू रहेगी SIM, करें Unlimited कॉल, मिलेगा डेटा-SMS भी Reliance Jio cheapest 11 month validity recharge plan buy at just 895 rupees get unlimited calls data sms Jiophone plan, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio का सुपरहिट प्लान, ₹895 में पूरे 11 महीने चालू रहेगी SIM, करें Unlimited कॉल, मिलेगा डेटा-SMS भी

अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं तो जियो का 336 दिन की वैलिडिटी वाला यह प्लान बेस्ट है। जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 24GB डेटा मिलता है। जानें प्लान्स की डिटेल्स:

Fri, 13 Feb 2026 02:18 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio का सुपरहिट प्लान, ₹895 में पूरे 11 महीने चालू रहेगी SIM, करें Unlimited कॉल, मिलेगा डेटा-SMS भी

Reliance Jio अपने यूजर्स की जरूरत के हिसाब से कई तरह के प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को इस तरह डिजाइन किया है कि हर तरह के ग्राहक चाहे उसका ज्यादा डेटा यूज हो या सिर्फ कॉलिंग के लिए सिम एक्टिव रखना चाहता सब अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं। यहां हम जिस प्लान का जिक्र कर रहे हैं वो सिम एक्टिव रखने के लिए बेस्ट हैं। ध्यान दें कि यह प्लान जियोफोन यूजर्स के लिए है। आइए डिटेल में बताते हैं आपको इस प्लान के बारे में:

895 रुपए वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है

Jio का 895 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम खर्च में लंबे समय तक अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं। इस प्लान की कुल वैलिडिटी 336 दिन की है, यानी करीब 11 महीने तक आपको रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। अगर इसकी कीमत को रोजाना के हिसाब से देखें तो यह लगभग 2.66 रुपए प्रतिदिन बैठती है। यानी 3 रुपये से भी कम में आपका नंबर एक्टिव रहेगा और आप कॉलिंग, SMS और सीमित डेटा का फायदा उठा पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ ₹30 रोज में घर लाएं Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला 5G फोन

895 के इस प्लान में यूजर्स को 336 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। इसका मतलब है कि आप लोकल और STD कॉल बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हैं। जिन लोगों को ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं होती उनके लिए यह प्लान काफी उपयोगी है।

SMS बेनिफिट

यह प्लान 28-28 दिन के साइकिल में काम करता है। हर 28 दिन में यूजर को 50 फ्री SMS दिए जाते हैं। चूंकि 336 दिन में कुल 12 साइकिल बनते हैं, इसलिए पूरे प्लान में आपको 600 SMS मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar लिंक न होने से 73000 किसानों का अटका पैसा, ₹6000 पाने के लिए करें ये काम

डेटा की डिटेल्स

अगर डेटा की बात करें तो जियोफोन के इस प्लान में कुल 24GB डेटा मिलता है। हर 28 दिन के साइकिल में 2GB डेटा दिया जाता है। यानी महीने भर में आपको 2GB इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा, और अगले 28 दिन शुरू होते ही नया 2GB डेटा मिल जाएगा। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जिन्हें सिर्फ हल्की ब्राउजिंग, WhatsApp चैट या कभी-कभार वीडियो देखने के लिए डेटा चाहिए। सामान्य स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इस प्लान का लाभ नहीं उठा सकते।

अतिरिक्त फायदे

जियोफोन के इस प्लान के साथ JioTV और JioCloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है। JioTV के जरिए आप अपने फोन पर लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं, जबकि JioCloud आपको फोटो और फाइल्स को ऑनलाइन सेव करने की सुविधा देता है।

नार्मल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह ऑप्शन

अगर आप नार्मल स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और 336 दिन की वैलिडिटी चाहते हैं, तो आपके लिए 1748 रुपए वाला प्लान मौजूद है। इस प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और कुल 3600 SMS मिलते हैं। इसके अलावा JioTV और JioCloud का फायदा भी शामिल है। हालांकि इस प्लान में डेटा बेनिफिट नहीं दिया जाता, इसलिए अगर आपको इंटरनेट की जरूरत है तो अलग से डेटा प्लान लेना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSNL यूजर्स हो जाएं खुश! ₹166 में महीनेभर लें JioHotstar, SonyLIV, Zee5 का मजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।