Google ने फिर Apple को कॉपी किया? Android 17 में मिलेंगे पुराने iPhone वाले ये फीचर्स These Android 17 Features Apple Users Have Enjoyed for Years Are Finally Coming to Android, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Google ने फिर Apple को कॉपी किया? Android 17 में मिलेंगे पुराने iPhone वाले ये फीचर्स

Android 17 में नेटिव ऐप लॉक और यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड जैसे फीचर्स आने की उम्मीद है, जिन्हें Apple यूजर्स पहले से यूज कर रहे हैं। ये अपडेट Android की सिक्योरिटी और मल्टी-डिवाइस एक्सपीरियंस को मजबूत बना सकता है।

Fri, 20 Feb 2026 06:55 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Google ने फिर Apple को कॉपी किया? Android 17 में मिलेंगे पुराने iPhone वाले ये फीचर्स

मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 का डिवेलपमेंट इस बार तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहली बीटा रिलीज पहले ही सामने आ चुकी है और खास बात यह है कि इस बार कोई अलग डिवलपर प्रिव्यू स्टेज नहीं देखा गया। हालांकि, शुरुआती चेंजलॉग देखने पर बड़े बदलाव नजर नहीं आते लेकिन पता चला है कि कुछ अहम फीचर्स पर काम चल रहा है, जो इस साल के आखिर तक यूजर्स को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ फीचर्स ऐसे हैं, जिन्हें Apple यूजर्स कई सालों से यूज कर रहे हैं।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नेटिव ऐप लॉक

सबसे बड़ा और हाइलाइटेड फीचर नेटिव ऐप लॉक है। अभी तक स्टॉक Android में ऐसा कोई बिल्ट-इन सिस्टम नहीं है, जिससे आप किसी भी ऐप को सीधे ऑपरेटिंग सिस्टम लेवल पर लॉक कर सकें। खासकर Google के Pixel यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप लॉकर्स पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि Pixel में ‘Private Space’ जैसा फीचर मौजूद है लेकिन यह ऐप्स को अलग यूजर प्रोफाइल में चलाता है, जो रोज के इस्तेमाल के लिए उतना आसान नहीं माना जा सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! iPhone 17 Pro Max पर ₹10 हजार की बंपर छूट, Amazon पर धांसू डील

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Android 17 में एक नेटिव ऐप लॉक फीचर शामिल किया जा सकता है। Android फ्रेमवर्क में इसके संकेत मिले हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। अगर यह फीचर आता है, तो यूजर किसी भी ऐप को फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या पासकोड से सेफ कर सकेंगे।

दूसरी ओर, Apple ने यह जरूरत पहले ही समझ ली थी और 2024 में iOS 18 के साथ नेटिव ऐप लॉक सपोर्ट दे दिया। इससे पहले भी Apple इकोसिस्टम में प्राइवेसी फीचर्स को प्राथमिकता मिलती रही है। यही वजह है कि Android यूजर्स भी इस फीचर का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराना फोन बेचकर कमा सकते हैं हजारों रुपये 'कैश', क्या आपको पता है ये ट्रिक?

लंबे इंतजार के बाद यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड

दूसरा फीचर यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड है। फिलहाल Android में क्लिपबोर्ड मौजूद है, लेकिन यह सिर्फ एक डिवाइस तक लिमिटेड रहता है। अगर आपने फोन पर कोई टेक्स्ट कॉपी किया है तो उसे टैबलेट या दूसरे Android डिवाइस पर सीधे पेस्ट नहीं कर सकते। यह मल्टी-डिवाइस यूजर्स के लिए बड़ी कमी रही है।

Android 17 में आने वाला Universal Clipboard इस समस्या का सॉल्यूशन बन सकता है। यह फीचर बीटा और Canary बिल्ड्स में देखा गया है। इसके साथ कॉपी किया गया कंटेंट आपके बाकी Android डिवाइस पर सिंक हो सकेगा, जिससे आप फोन से टैबलेट या PC पर तुरंत पेस्ट कर पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार का डिजिटल वार: AI फोटो पर लेबल जरूरी, 3 घंटे में हटाना होगा फेक कंटेंट

नया फीचर काफी हद तक Apple के Universal Clipboard जैसा होगा, जिसे कंपनी ने 2016 में लॉन्च किया था। Apple इकोसिस्टम में यह सुविधा iPhone, iPad और Mac के बीच आसान कॉपी-पेस्ट एक्सपीरियंस देती है। अगर Android भी इसी तरह का एक्सपीरियंस देने में सफल रहता है, तो उसका इकोसिस्टम पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।