पुराना फोन बेचकर कमा सकते हैं हजारों रुपये 'कैश', क्या आपको पता है ये ट्रिक? How to Earn Money by Selling Your Old Phone Smart Tips to Get the Best Resale Value, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

पुराना फोन बेचकर कमा सकते हैं हजारों रुपये 'कैश', क्या आपको पता है ये ट्रिक?

पुराना स्मार्टफोन सही प्लेटफॉर्म और सही समय पर बेचकर आप आसानी से एक्सट्रा कैश कमा सकते हैं। हालांकि, बेचने से पहले डाटा सेफ करें और बेहतर कीमत के लिए फोन की कंडीशन सुधारना ना भूलें।

Thu, 19 Feb 2026 09:47 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
पुराना फोन बेचकर कमा सकते हैं हजारों रुपये 'कैश', क्या आपको पता है ये ट्रिक?

नया फोन खरीदने के बाद पुराना स्मार्टफोन अक्सर अलमारी में पड़ा-पड़ा धूल खाता रहता है, जबकि वही डिवाइस आपके लिए तुरंत कैश पाने का तरीका बन सकता है। टेक्नोलॉजी की तेजी से बढ़ती रफ्तार के बीच लोग हर साल नए मॉडल खरीदते हैं लेकिन पुराने फोन की वैल्यू पूरी तरह खत्म नहीं होती। ऐसे में अगर सही तरीके से पुराना फोन से बेचा जाए तो आप उससे अच्छी खासी रकम कमा सकते हैं।

फोन की कंडीशन समझने की कोशिश करें

सबसे पहले अपने फोन की मौजूदा स्थिति को समझने की कोशिश करें। स्क्रीन, बैटरी, कैमरा और बॉडी की हालत जितनी बेहतर होगी, कीमत उतनी ही ज्यादा मिलेगी। अगर मामूली खरोंच या बैटरी की दिक्कत है, तो कम खर्च में फोन रिपेयर करवाकर उसकी रीसेल वैल्यू बढ़ाई जा सकती है। साथ ही, ओरिजिनल बॉक्स, चार्जर और बिल होने से भी ग्राहक को भरोसा मिलता है और डील बेहतर हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! iPhone 17 Pro Max पर ₹10 हजार की बंपर छूट, Amazon पर धांसू डील

इन प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं पुराना फोन

भारत में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहां आप आसानी से पुराना फोन बेच सकते हैं। उदाहरण के लिए, Cashify, OLX और Amazon India जैसे प्लेटफॉर्म फोन की कंडीशन के आधार पर कीमत तय करते हैं। कुछ वेबसाइट्स डोरस्टेप पिकअप की सुविधा भी देती हैं, जिससे आपको अलग से कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, अगर आप बेहतर वैल्यू पाना चाहते हैं तो लोकल मार्केट या जान-पहचान के लोगों के जरिए फोन बेचकर थोड़ा ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।

डाटा को सिक्योर करना भी बेहद जरूरी

फोन बेचने से पहले डाटा सुरक्षा का खास ध्यान रखें। अपनी सभी पर्सनल फाइल्स, फोटो और कॉन्टैक्ट्स का बैकअप रख लें और फिर फैक्ट्री रीसेट जरूर करें। गूगल या ऐपल ID से लॉगआउट करना ना भूलें, वरना अगला यूजर फोन इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। डाटा प्राइवेसी के लिहाज से यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung फोन बुक करने पर डबल स्टोरेज फ्री, 256GB के दाम में पाएं 512GB का मजा

ले सकते हैं एक्सचेंज ऑफर का फायदा

एक और तरीका एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेने का है। कई बार नई डिवाइस खरीदते समय कंपनियां पुराने फोन के बदले एक्सट्रा डिस्काउंट और एक्सचेंज वैल्यू देती हैं। इससे सीधे नकद पैसा तो नहीं मिलता, लेकिन नए फोन की कीमत कम हो जाती है, जो फोन अपग्रेड करते हुए आपके लिए एक तरह से बड़ी बचत ही है।

यही नहीं, सही समय पर पुराना फोन बेचने की स्ट्रेटजी भी मायने रखती है। जैसे ही नया मॉडल लॉन्च हो, पुराने मॉडल की कीमत गिरने लगती है, इसलिए अपग्रेड का फैसला करते ही पुराने फोन को बेच देने में समझदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस रोबोट डॉग की वजह से AI समिट में मचा 'बवाल', आप घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।