मौका! iPhone 17 Pro Max पर ₹10 हजार की बंपर छूट, Amazon पर धांसू डील iPhone 17 Pro Max Gets 10000 Rupees Discount on Amazon Limited-Time Deal You Should not Miss, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

मौका! iPhone 17 Pro Max पर ₹10 हजार की बंपर छूट, Amazon पर धांसू डील

ऐपल के सबसे पावरफुल आईफोन मॉडल iPhone 17 Pro Max पर बड़ी छूट का फायदा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर दिया जा रहा है। इसे 10 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। 

Thu, 19 Feb 2026 10:36 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मौका! iPhone 17 Pro Max पर ₹10 हजार की बंपर छूट, Amazon पर धांसू डील

अगर आप प्रीमियम iPhone खरीदना चाहते हैं और बड़ा डिस्काउंट मिलने का इंतजार कर रहे थे, तो धाकड़ डील का फायदा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर मिल रहा है। ग्राहक लेटेस्ट iPhone 17 Pro Max का 1TB स्टोरेज वाला सबसे पावरफुल वर्जन पूरे 10 हजार रुपये तक की छूट पर खरीद सकते हैं। इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप के अलावा सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा मिलता है और कंपनी का सबसे फास्ट A19 Pro चिपसेट इस डिवाइस का हिस्सा है।

ऐपल के लेटेस्ट मोबाइल डिवाइसेज पर बड़ी छूट का फायदा कम ही मिलता है और ऐसे में सीधे 10 हजार रुपये की बचत Amazon पर बड़ा मौका है। ऐपल के नए डिवाइस में यूनीबॉडी डिजाइन दिया गया है और एल्युमिनियम फिनिश मिलता है। साथ ही इसके फ्रंट और बैक में मजबूत सेरामिक शील्ड की सुरक्षा दी गई है। ऐपल का दावा है कि यह स्क्रैच और क्रैक्स से बेहतर रेसिस्टेंस देता है और डिवाइस बेहद मजबूत है। आइए आपको इस iPhone डील के बारे में विस्तार से बताते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone चोरी हो गया तो भी डाटा रहेगा सेफ! अब Apple करेगा चोरों का 'गेम ओवर'

Amazon पर मिल रही है यह खास डील

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर iPhone 17 Pro Max के 1TB स्टोरेज वाले वेरियंट को 189,900 रुपये के ऑफीशियल प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस पर सीधे 6000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसका फायदा सभी ग्राहकों को मिलेगा। वहीं, अगर ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करते हैं तो 4000 रुपये तक का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में फोन पर मिलने वाला कुल डिस्काउंट 10,000 रुपये तक हो जाएगा।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को 35,950 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है। इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शंस- सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए iPhone 17e के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा! लॉन्च से पहले कीमत लीक

ऐसे हैं iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस

लेटेस्ट iPhone में 48MP रियर कैमरा सेंसर्ट और 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम के साथ अब तक का सबसे एडवांस प्रो कैमरा सिस्टम दिया गया है, जबकि 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा डुअल कैप्चर और बेहतर ग्रुप सेल्फी का ऑप्शन देता है। A19 Pro वेपर-कूल्ड चिप 40 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करती है और इसकी बैटरी 37 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है और 20 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है, वहीं नया फोन iOS लिक्विड ग्लास डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।