256GB वाली कीमत में मिलेगा 512GB स्टोरेज वाला फोन! Samsung ने दिया गजब का मौका
Samsung Galaxy S26 Series की प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को फ्री डबल स्टोरेज अपग्रेड मिल रहा है। लॉन्च ऑफर के साथ 256GB की कीमत में 512GB वेरिएंट खरीदा जा सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताएं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपनी नई Samsung Galaxy S26 Series को लॉन्च करते ही ग्राहकों के लिए एक बड़ा लॉन्च ऑफर अनाउंस किया है। कंपनी इस बार खास Double Storage Offer दे रही है, जिसके साथ यूजर्स बिना बड़ी कीमत चुकाए ज्यादा स्टोरेज वाला स्मार्टफोन वेरियंट खरीद सकते हैं। यह ऑफर खासतौर से उन ग्राहकों के लिए है जो फोन को प्री-बुक करने वाले हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग का यह ऑफर ‘Free Storage Upgrade’ के नाम से दिया गया है, यानी अगर ग्राहक 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट प्री-ऑर्डर करते हैं, तो उन्हें उसी कीमत में 512GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। यानी यूजर्स को सीधे दोगुने स्टोरेज का फायदा बेस मॉडल की कीमत पर मिल रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
खास बात यह है कि यह ऑफर Galaxy S26 लाइनअप के सभी मॉडल्स- Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra पर दिया जा रहा है। हालांकि यह मौका लिमिटेड टाइम के लिए मिल रहा है और केवल प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ही यह फायदा मिलेगा।
किन यूजर्स को मिलेगा यह फायदा?
स्मार्टफोन मेकर ने साफ किया है कि डबल स्टोरेज ऑफर पाने के लिए पहले डिवाइस Pre-Reserve करना जरूरी है। जो ग्राहक पहले से डिवाइस रिजर्व करते हैं, उन्हें प्री-ऑर्डर शुरू होने पर यह ऑफर ऑटोमैटिक रूप से मिल जाएगा। ओपेन सेल शुरू होने के बाद यह ऑफर उपलब्ध नहीं रहेगा।
Galaxy S26 Series को कैसे करें प्री-बुक?
फोन को प्री-बुक करने के लिए यूजर्स Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट या Shop Samsung App पर जाकर 999 रुपये देकर अपना पसंदीदा मॉडल प्री-रिजर्व कर सकते हैं। यह रकम बाद में फोन खरीदते समय उसकी कीमत एडजस्ट कर दी जाती है। ऐसा यूजर्स ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स Amazon, Flipkart या Samsung के एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर भी कर सकते हैं। चेकआउट के दौरान डबल स्टोरेज ऑफर अपने-आप लागू हो जाएगा।
प्री-बुकिंग के साथ मिल रहे अतिरिक्त फायदे
डबल स्टोरेज के अलावा Samsung ग्राहकों को कई एक्सट्रा लॉन्च बेनिफिट भी दे रहा है। इसमें e-Store वाउचर, एक्सचेंज बोनस, बैंक डिस्काउंट और अर्ली डिलिवरी एक्सेस जैसे फायदे शामिल हैं। कुछ यूजर्स को लकी वाउचर के साथ एक्सट्रा डिस्काउंट पाने का मौका भी मिल सकता है।
आज के समय में हाई-रेजॉल्यूशन फोटो, 8K वीडियो और AI फीचर्स की वजह से स्मार्टफोन स्टोरेज तेजी से भर जाता है। ऐसे में बिना एक्सट्रा कीमत चुकाए ज्यादा स्टोरेज मिलना यूजर्स के लिए बड़ी वैल्यू साबित हो सकता है। यही वजह है कि Samsung हर साल शुरुआती ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए इस तरह के एक्सक्लूसिव प्री-ऑर्डर ऑफर लॉन्च करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12GB RAM








