Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम कि हर कोई खरीदना चाहे Samsung Galaxy F70e 5G Launched in India know Price Specifications Features and Availability, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम कि हर कोई खरीदना चाहे

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6 साल के अपडेट सपोर्ट के साथ यह बजट 5G यूजर्स को टारगेट करता है।

Mon, 9 Feb 2026 02:09 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम कि हर कोई खरीदना चाहे

साउथ कोरियन स्मार्टफोन ब्रैंड Samsung ने भारत में अपनी बजट-रेंज स्मार्टफोन सीरीज का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, क्लीन सॉफ्टवेयर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी के साथ यह फोन रोज के इस्तेमाल के लिए एक बैलेंस्ड ऑप्शन बन सकता है।

Samsung Galaxy F70e 5G की भारत में कीमत

नए Galaxy F70e 5G को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से Flipkart और Samsung के ऑफीशियल ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसपर 1000 रुपये का डिस्काउंट अलग से मिलने वाला है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो फोन को Limelite Green और Spotlight Blue कलर्स में लॉन्च किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया खरीदने से पहले रुको! Samsung से Vivo तक, फरवरी में आ रहे हैं ये फोन

ऐसे हैं Samsung Galaxy F70e के स्पेसिफिकेशंस

Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद रहता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 800nits तक जाती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर मिलती है। फोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है, जबकि पीछे की ओर लेदर-फिनिश बैक पैनल इसे इस प्राइस रेंज में प्रीमियम लुक देता है।

परफॉर्मेंस के लिए Samsung फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसके साथ ARM Mali-G57 GPU मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क पर 6 लाख से ज्यादा स्कोर मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! भारत में सस्ते होंगे iPhone, सरकार के इस फैसले ने Apple को किया खुश

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और Samsung ने इसके साथ छह साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन में 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।