साल 2032 तक नए रहेंगे Realme के ये फोन, कंपनी ने दी अब तक की सबसे बड़ी गुड न्यूज Realme 16 Pro Series Software Support Extended Till 2032 With Four Android Updates and Six Years of Security Patches, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

साल 2032 तक नए रहेंगे Realme के ये फोन, कंपनी ने दी अब तक की सबसे बड़ी गुड न्यूज

Realme 16 Pro सीरीज़ अब सिर्फ दमदार हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि मजबूत लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर कमिटमेंट के साथ आती है। कंपनी इसे साल 2032 तक अपडेट्स देने वाली है। 

Wed, 25 Feb 2026 05:46 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
साल 2032 तक नए रहेंगे Realme के ये फोन, कंपनी ने दी अब तक की सबसे बड़ी गुड न्यूज

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रैंड Realme ने अपनी Realme 16 Pro series के लिए एक बड़ा ऐलान किया है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा साबित हो सकता है। कंपनी ने इस सीरीज के सॉफ्टवेयर सपोर्ट को बढ़ाकर साल 2032 तक कर दिया है। यह फैसला ना सिर्फ डिवाइस की लाइफ बढ़ाता है, बल्कि मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में Realme की स्ट्रेटजी में भी बदलाव का संकेत देता है।

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ को अब चार Android OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। लॉन्च के वक्त कंपनी ने तीन Android अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया था। यानी अब यूजर्स को एक एक्सट्रा OS अपडेट और दो साल ज्यादा सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एकसाथ सस्ते हो गए Realme के तीन फोन! मिल रही है 6000 रुपये तक की छूट

दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आते हैं। नई पॉलिसी के साथ ये डिवाइस Android 20 तक अपग्रेड हो सकेंगे और लगभग 2032 तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। मिड-रेंज फोन्स के लिए यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि पहले इस तरह की लंबी सपोर्ट पॉलिसी प्रीमियम डिवाइसेज में ही देखने को मिलती थी।

बदलती स्ट्रेटजी और कॉम्पिटीशन का असर

Realme ने यह बदलाव पहली बार नहीं किया है। हाल के महीनों में कंपनी ने Realme 14, Realme 15 और P-सीरीज के कुछ मॉडल्स के लिए भी अपडेट टाइमलाइन बढ़ाई है। इससे साफ है कि ब्रैंड अब हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ लॉन्ग-टर्म वैल्यू पर भी फोकस कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर चीज में इंसानों से आगे निकल सकता है AI, Antropic CEO का बड़ा दावा

स्मार्टफोन मार्केट में कॉम्पिटीशन लगातार बढ़ रहा है और कई ब्रैंड्स पहले से लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी दे रहे हैं। ऐसे में Realme का यह कदम उन ग्राहकों को अट्रैक्ट करेगा जो सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि डिवाइस की लंबी लाइफ और सॉफ्टवेयर सपोर्ट को भी प्राथमिकता देते हैं।

Realme 16 Pro और 16 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस

Realme 16 Pro में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Pro+ वेरिएंट में 6.8-इंच का AMOLED पैनल मिलता है। दोनों में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है, जो स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OnePlus यूजर्स के लिए जरूरी खबर! केवल इन फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट

कैमरा सेटअप भी इस सीरीज की खासियत है। इसके फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। रियर में 200MP का मेन सेंसर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है, साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। Pro+ वेरिएंट में अतिरिक्त 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के मामले में Realme 16 Pro में Dimensity 7300 Max चिपसेट दिया गया है, जबकि Pro+ मॉडल Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।