Samsung Galaxy S26 vs Galaxy S25: नया फोन बढ़िया या पुराना खरीदने में समझदारी?
Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च हो गई है लेकिन यूजर्स को Galaxy S25 के मुकाबले बेस मॉडल में बड़े अपग्रेड देखने को नहीं मिलेंगे। आइए इन दोनों की तुलना करते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

साउथ कोरियन स्मार्टफोन ब्रैंड Samsung ने इस साल अपना Galaxy S26 लाइनअप लॉन्च कर दिया है। इनमें से बेस फ्लैगशिप Galaxy S26 में कंपनी ने Galaxy S25 के डिजाइन DNA को बरकरार रखा है। फोन अब भी कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर, फ्लैट एजेस और एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है। IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस जैसी प्रीमियम खूबियां भी मिल रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि नया Galaxy S26 खरीदने में समझदारी है या नहीं। आइए आपको तुलना करके बताते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डिस्प्ले और व्यूइंग एक्सपीरियंस
दोनों फोन्स Samsung के Dynamic AMOLED 2X पैनल के साथ आते हैं, जो 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। Galaxy S25 की पीक ब्राइटनेस 2600nits तक रेटेड है और S26 में भी रोजमर्रा के इस्तेमाल में व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी हद तक एक जैसा रहने की उम्मीद है। चाहे आप सोशल मीडिया स्क्रॉल करें, हाई-ग्राफिक्स गेम खेलें या HDR वीडियो देखें, विजुअल क्वॉलिटी में कोई बड़ा अंतर महसूस नहीं होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
परफॉर्मेंस में दिखेगा अपग्रेड
परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy S25 ग्लोबली Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ था। Galaxy S26 भी फ्लैगशिप-लेवल स्पीड ऑफर करेगा। हालांकि Samsung ने कुछ सुधार और ऑप्टिमाइजेशन किए हैं, लेकिन नॉर्मल यूजर्स के लिए ऐप लॉन्च स्पीड, मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दोनों डिवाइस हाई-एंड टास्क को आसानी से संभाल सकते हैं।
कैमरा सेटअप में ये अंतर
Galaxy S25 में 50MP का मेन सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम) कैमरा दिया गया है, साथ में 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Galaxy S26 भी इसी फॉर्मूले पर चलता है। इसका मतलब है कि हार्डवेयर लेवल पर कोई बड़ा अंतर नहीं है। इमेज प्रोसेसिंग और AI ट्यूनिंग के जरिए जरूर कुछ सुधार देखने को मिलेंगे। अच्छी लाइट में फोटो क्वालिटी दोनों में ज्यादा अंतर नहीं दिखेगा, हालांकि नए मॉडल का फाइनल आउटपुट और लो-लाइट कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।
बैटरी में दिखा अपग्रेड
बैटरी वह सेगमेंट है जहां Galaxy S26 थोड़ा आगे निकला है। Galaxy S25 में 4000mAh की बैटरी मिल रही थी, जबकि S26 में इसे बढ़ाकर 4300mAh कर दिया गया है। यह 300mAh की बढ़त सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के साथ कुछ घंटे एक्सट्रा बैकअप दे सकती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड पहले जैसी ही है और S26 में भी 25W वायर्ड, 15W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायरलेस सपोर्ट मिल रहा है।
सॉफ्टवेयर और AI पर फोकस
पिछले साल Galaxy S25 Android 15 और One UI 7 के साथ आया था, जबकि Galaxy S26 नए सॉफ्टवेयर वर्जन के साथ आता है। Samsung Galaxy AI फीचर्स की लिस्ट भी लंबी हुई है। S26 में Document Scan जैसे फीचर हैं जो स्कैन को ऑटोमैटिक साफ कर सकते हैं और मल्टिपल इमेज को एक PDF में बदल सकते हैं। Now Brief और Now Nudge जैसे टूल्स यूजर की एक्टिविटी के आधार पर स्मार्ट सजेशंस देते हैं। Circle to Search को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे एक ही इमेज में कई ऑब्जेक्ट्स पहचाने जा सकते हैं।
वहीं, सिक्योरिटी के लिए AI-पावर्ड कॉल स्क्रीनिंग और नए प्राइवेसी अलर्ट भी जोड़े गए हैं, साथ ही लंबे वक्त तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12GB RAM








