Samsung के इस किफायती फोन में 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, कीमत मात्र 7799, कैशबैक भी
अमेजन इंडिया पर सैमसंग का यह फोन मात्र 7799 रुपये का मिल रहा है। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को आप 389 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

कम बजट में सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy M07 आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि अमेजन इंडिया पर यह फोन मात्र 7799 रुपये का मिल रहा है। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को आप 389 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
आप इस फोन को मात्र 274 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। सैमसंग का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे धांसू फीचर्स से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं सैमसंग के इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग गैलेक्सी M07 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी अपने इस बजट स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 64जीबी के eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस है। फोन माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करता है और इसकी मदद से आप इसकी मेमरी को 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट ऑफर कर रही है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। कंपनी इस फोन को ओएस के 6 जेनरेशन अपग्रेड देगी। साथ ही इसे लंबे समय तक सिक्योरिटी अपग्रेड भी मिलते रहेंगे। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है।
कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। सैमसंग का यह एंट्री लेवल फोन IP54 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन की थिकनेस केवल 7.6mm है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Sapphire Black





