गजब! लॉन्च प्राइस से 15 हजार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का 5G फोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा
लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 42999 रुपये थी। अब यह अमेजन इंडिया पर 27999 रुपये का मिल रहा है। आप इस फोन को 1399 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज का पॉप्युलर फोन लॉन्च प्राइस से 15 हजार रुपये सस्ता हो गया है। हम बात कर रहे हैं- Samsung Galaxy A55 5G की। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 42999 रुपये थी। अब यह अमेजन इंडिया पर 27999 रुपये का मिल रहा है। आप इस फोन को 1399 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। सैमसंग का यह फोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेल्फी कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग गैलेक्सी A55 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी A55 5G में 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ दिया गया है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Exynos 1480 चिपसेट देखने को मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। हाइब्रिड ड्यूल सिम वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए आपको इस फोन में डॉल्बी ऐटमॉस मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA / NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन दो कलर ऑप्शन- ऑसम आइसब्लू और ऑसम नेवी में आता है। फोन के डाइमेंशन की बात करें, तो यह 161.1 x 77.4 x 8.2mm है। सैमसंग के इस फोन का वजन 213 ग्राम है।
(Photo: Tech Advisor)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Awesome Iceblue





