1/4एयरटेल का 399 रुपये के प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डेटा और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 14 रुपये आएगा। डेली 100 एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के प्रति लोकल एसएमएस 1 रुपये और प्रति STD एमएसएम 1.5 रुपये चार्ज देना होगा। प्लान में 12 महीनों के लिए फ्री एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम और फ्री हैलोट्यून्स जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।

एयरटेल थैंक्स ऐप के अनुसार, 449 रुपये के प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डेटा और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 16 रुपये आएगा। डेली 100 एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के प्रति लोकल एसएमएस 1 रुपये और प्रति STD एमएसएम 1.5 रुपये चार्ज देना होगा। प्लान में 12 महीनों के लिए फ्री एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, 28 दिनों के लिए JioHotstar (Mobile) सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन (20+ OTTs), 6 महीनों के लिए ऐप्पल म्यूजिक, स्पैम फाइटिंग नेटवर्क और फ्री हैलोट्यून्स जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।

एयरटेल के नए 1099 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डेटा और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। डेटा कैपिंग हर 28 दिन के लिए 300GB डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 13 रुपये आएगा। बेहतर होता अगर एयरटेल इस प्लान के साथ कुछ OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स भी देता, क्योंकि अभी ऐड-ऑन बेनिफिट्स को देखें तो इसमें कुछ खास नहीं है। ऐड-ऑन बेनिफिट्स में सिर्फ फ्री हेलोट्यून्स ही है, और कुछ नहीं। डेली 100 एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के प्रति लोकल एसएमएस 1 रुपये और प्रति STD एमएसएम 1.5 रुपये चार्ज देना होगा।

4099 रुपये के प्रीपेड प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डेटा और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 11 रुपये आएगा। डेली 100 एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के प्रति लोकल एसएमएस 1 रुपये और प्रति STD एमएसएम 1.5 रुपये चार्ज देना होगा। एयरटेल थैंक्स ऐप पर लिस्टिंग के अनुसार, फिलहाल प्लान में केवल फ्री हैलोट्यून्स ही दिख रहा है। यह अब एयरटेल का सबसे महंगा प्लान बन गया है।
