पहली बार Pink कलर में आ रहा नथिंग का ट्रांसपेरेंट फोन, कंपनी ने दिखाई पहली झलक, यह होगा खास nothing phone 4a confirmed to come in a pink colour variant ahead of 5 march launch, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

पहली बार Pink कलर में आ रहा नथिंग का ट्रांसपेरेंट फोन, कंपनी ने दिखाई पहली झलक, यह होगा खास

Nothing Phone 4a जल्द भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रहा है। इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके पिंक कलर वेरिएंट का खुलासा किया है। पहले इसे व्हाइट कलर में टीज किया गया था। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास, चलिए एक नजर डालते हैं डिटेल्स पर

Wed, 25 Feb 2026 05:54 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
पहली बार Pink कलर में आ रहा नथिंग का ट्रांसपेरेंट फोन, कंपनी ने दिखाई पहली झलक, यह होगा खास

Nothing Phone 4a जल्द भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रहा है। इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके पिंक कलर वेरिएंट का खुलासा किया है। पहले इसे व्हाइट कलर में टीज किया गया था। कंपनी ने खास डिजाइन डिटेल्स भी शेयर की हैं, जिससे यह कंफर्म होता है कि फोन में ट्रांसपेरेंट रियर पैनल और सिग्नेचर लाइटिंग इंटरफेस मिलेगा। नए कलर वेरिएंट के साथ, नथिंग ने भारत के लिए चिपसेट और उपलब्धता की डिटेल्स भी पहले ही कंफर्म कर दी हैं। बता दें कि Phone 4a सीरीज के मार्च के पहले हफ्ते में कंपनी के लॉन्च इवेंट में अपग्रेडेड हार्डवेयर और बेहतर डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आने की उम्मीद है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

nothing phone 4a pink colour

पिंक कलर में आ रहा Nothing Phone 4a

कंपनी ने बुधवार को बताया कि नथिंग फोन 4a पहले से टीज किए गए व्हाइट ऑप्शन के साथ पिंक कलर में मिलेगा। नया पिं कलर कंपनी के किसी फोन में पहले बार देखनें को मिल रहा है। कंपनी ने कहा कि यह कलर आर्ट, फैशन और पॉप कल्चर से प्रभावित एक ज्यादा एक्सप्रेसिव डिजाइन डायरेक्शन को दिखाता है।

nothing phone 4a confirmed to come in a pink colour

इस अनाउंसमेंट को सेलिब्रेट करने के लिए, नथिंग ने लंदन और बेंगलुरु में थीम वाली प्रमोशनल एक्टिविटीज कीं। Phone 4a की पूरी डिटेल्स 5 मार्च को कंपनी के “Built Different” लॉन्च इवेंट के दौरान मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज आ रही है Samsung Galaxy S26 सीरीज, यहां देखें लाइव इवेंट
ये भी पढ़ें:साल 2032 तक नए रहेंगे Realme के ये फोन, कंपनी ने दी अब तक की सबसे बड़ी गुड न्यूज

अपकमिंग Nothing Phone 4a में यह होगा खास

नथिंग फोन 4a, जिसे पहले व्हाइट शेड में टीज किया गया था, में पिल-शेप मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें LED फ्लैश कैमरा यूनिट के बाहर लगा है। फोन में अपने पिछले मॉडल्स की तरह ही ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन है और इसमें शायद नया ग्लिफ बार नोटिफिकेशन सिस्टम होगा। पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड हैं, जबकि एक और बटन लेफ्ट साइट पर है।

कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि फोन 4a सीरीज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर चलेगी। ये स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। Nothing Phone 4a में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट, 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग वाली 5400mAh की बैटरी और 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 मार्च को एंट्री मारेगा 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला AI+ का धांसू फोन

इतनी होगी कीमत (लीक के अनुसार)

लॉन्च से पहले एक लीक रिपोर्ट ने फोन की कीमत का हिंट दिया गया है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, नथिंग फोन 4a सीरीज के दोनों फोन (स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल) 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में आ सकते हैं। इस कॉन्फिगरेशन में स्टैंडर्ड नथिंग फोन 4a मॉडल की कीमत 475 डॉलर (लगभग 43,000 रुपये) हो सकती है, और नथिंग फोन 4a Pro मॉडल की कीमत 540 डॉलर (लगभग 49,000 रुपये) हो सकती है।

नया हेडफोन भी लाएगी कंपनी

कहा जा रहा है कि फोन 4a सीरीज स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी Nothing Headphone a भी ला सकती है। जुलाई में Nothing Headphone 1 के लॉन्च के बाद, यह कंपनी का दूसरा ओवर-ईयर ऑडियो डिवाइस होने की उम्मीद है। लीक के अनुसार, कथित हेडफोन नथिंग हेडफोन 1 का रीब्रांडेड वर्जन होगा और प्लास्टिक बॉडी के साथ आ सकता है। इनके ब्लैक, पिंक, व्हाइट और येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।