₹4 हजार सस्ते में मिल रहा 7000mAh की बैटरी वाला फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का, आज आखिरी मौका iqoo 15 available with rupees 4000 off on amazon deal ending today, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹4 हजार सस्ते में मिल रहा 7000mAh की बैटरी वाला फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का, आज आखिरी मौका

आप iQOO के इस फोन को अमेजन की धाकड़ डील में 4 हजार रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। आज इस धमाकेदार ऑफर का आखिरी दिन है। फोन 7000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरे से लैस है।

Sat, 28 Feb 2026 10:29 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
₹4 हजार सस्ते में मिल रहा 7000mAh की बैटरी वाला फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का, आज आखिरी मौका

7000mAh की बैटरी वाला धांसू 5G स्मार्टफोन 4 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। हम जिस फोन की बात कर रहे हैं, उसका नाम iQOO 15 है। 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 72998 रुपये है। आप इस फोन को अमेजन की धाकड़ डील में 4 हजार रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। आज इस धमाकेदार ऑफर का आखिरी दिन है। आप आइकू के इस फोन को 3649 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को और कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरे और 7000mAh की बैटरी दे रही है। यह फोन IP68 + IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आइकू 15 स्मार्टफोन में आपको 6.85 इंच का 2K+ डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में ऑफर किए जा रहे इस कर्व्ड डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 6000 निट्स का है। फोन 16जीबी LPDDR5X रैम और 512जीबी UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट ऑ। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दे रही है।

iqoo
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹8 हजार से कम के दो पावरफुल फोन, मिलेगी 12GB तक की रैम, बैटरी 7000mAh तक की

इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 7000mAh की है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात है कि फोन 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:90 दिन बाद कराएं मोबाइल रिचार्ज, 20GB एक्सट्रा डेटा फ्री, 2000GB स्टोरेज भी

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपएस, यूएसबी टाइप-C 3.2 जेन 1 और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन दो कलर ऑप्शन- लीजेंड और ऐल्फा में आता है। आइकू के इस फोन का AnTuTu स्कोर 4 मिलियन से ज्यादा है। हेवी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें 8K VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ फोन बंद करने के काम नहीं आता Power Button, ये सेटिंग बदलते ही होगा कमाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।