1/7जियो का सिम यूज करते हैं, तो हम आपको कंपनी के एक जबर्दस्त प्लान के बारे में बता रहे हैं। हम जियो के जिस प्लान की बात कर रहे हैं, वह 899 रुपये का आता है। इस प्लान में आपको बिना किसी अडिशनल चार्ज 20जीबी एक्सट्रा डेटा फ्री मिलेगा। साथ ही कंपनी इस प्लान में 2000जीबी क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है, जो 35100 रुपये के फ्री गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं जियो के 90 दिन की वैलिडिटी वाले इस धांसू प्लान के बारे में।

899 रुपये के इस प्लान में आपको 90 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान हर दिन 2जीबी डेटा ऑफर करता है।

जियो के इस प्लान में यूजर्स को 20जीबी एक्सट्रा डेटा फ्री मिलेगा। प्लान में कंपनी एलिडजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है।

जियो का यह प्लान देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इसमें आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

प्लान में कंपनी गूगल जेमिनी प्रो प्लान का 18 महीने वाला सब्सक्रिप्शन दे रही है, जिसकी कीमत 35100 रुपये है। यह 2000जीबी के फ्री क्लाउड स्टोरेज के साथ आता है।

प्लान में आपको जियो हॉटस्टार के साथ जियो टीवी का ऐक्सेस मिलेगा। यह प्लान जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी स्टोरेज देता है।

गूगल जेमिनी प्रो के 18 महीने के फ्री ऐक्सेस के लिए आपको हर बाक कम से कम 349 रुपये या इससे ऊपर की कीमत वाले प्लान से रिचार्ज करना होगा।
