Samsung का नया 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी, मिल सकते हैं तगड़े फीचर Samsung Galaxy A27 5G Listing on IMEI Database expected to launch soon as galaxy a26 5g successor, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung का नया 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी, मिल सकते हैं तगड़े फीचर

सैमसंग अपना एक और नया फोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन का नाम - Samsung Galaxy A27 5G है। लॉन्च से पहले इस फोन को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। गैलेक्सी A27 5G स्मार्टफोन मौजूदा गैलेक्सी A26 5G का सक्सेसर होगा। 

Tue, 17 Feb 2026 08:03 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Samsung का नया 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी, मिल सकते हैं तगड़े फीचर

सैमसंग अपना एक और नया फोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन का नाम - Samsung Galaxy A27 5G है। फोन की लॉन्ट डेट या लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह फोन IMEI डेटाबेस में दिख गया है। टिपस्टर Erencan Yılmaz (@erenylmaz075) के अनुसार फोन का ग्लोबल और यूएस वेरिएंट IMEI पर लिस्ट हो गया है। IMEI लिस्टिंग के अनुसार फोन का मॉडल नंबर - SM-A276B/DS और SM-A276U है। लिस्टिंग में फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अफवाह है कि गैलेक्सी A27 5G स्मार्टफोन मौजूदा गैलेक्सी A26 5G का सक्सेसर होगा।

सैमसंग गैलेक्सी A26 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1080×2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का FHD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ ऑफर कर रही है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन की मेमरी को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Photo: X
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से सस्ते हुए सैमसंग के 5G फोन, 14 हजार रुपये तक कम हुई कीमत

प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Mali-G68 MP5 GPU के साथ Exynos 1380 चिपसेट दे रही है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन का मेन लैंस OIS के साथ आता है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6500mAh की बैटरी वाले नए फोन की पहली सेल, कीमत ₹13500 से कम, कैमरा 50MP का

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। सैमसंग का यह फोन IP67 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12GB तक की रैम वाले तीन दमदार फोन, कीमत ₹7 हजार से कम, बैटरी 5000mAh की

कनेक्टिविटी के लिए फोन में कंपनी 5G SA / NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C और एनएफसी जैसे ऑप्शन दे रही है। दमदार साउंड के लिए फोन में कंपनी स्टीरियो स्पीकर्स ऑफर कर रही है। फोन चार कलर ऑप्शन- ऑसम ब्लैक, ऑसम मिंट, ऑसम वाइट और ऑसम पीच में आता है।

(Photo: note book check)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।