6500mAh की बैटरी वाले नए स्मार्टफोन की पहली सेल, कीमत 13500 रुपये से कम, मिलेगा 50MP कैमरा oppo k14x 5g featuring 6500mah battery goes on sale for the first time company offering rupees 1500 off, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

6500mAh की बैटरी वाले नए स्मार्टफोन की पहली सेल, कीमत 13500 रुपये से कम, मिलेगा 50MP कैमरा

Oppo K14x 5G की आज पहली सेल है। आप इस फोन को फ्लिपकार्ट और कंपनी के ई-स्टोर से खरीद सकते हैं। फोन 6जीबी तक की रैम और 6500mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन पर कंपनी 1500 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। 

Mon, 16 Feb 2026 12:00 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
6500mAh की बैटरी वाले नए स्मार्टफोन की पहली सेल, कीमत 13500 रुपये से कम, मिलेगा 50MP कैमरा

ओप्पो ने 10 फरवरी को भारत में अपने नए स्मार्टफोन- Oppo K14x 5G को लॉन्च किया था। आज इस फोन की पहली सेल है। फोन दो वेरिएंट - 4जीबी + 128जीबी और 6जीबी + 128जीबी में आता है। फोन के 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 14999 रुपये है। वहीं, इसके 6जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए आपको 16999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। फर्स्ट सेल ऑफर में फोन के दोनों वेरिएंट पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इससे इसकी शुरुआती कीमत 13499 रुपये हो जाती है। आप ओप्पो के इस फोन को कंपनी के ई-स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन में 6500mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के एआई कैमरा के साथ कई धांसू फीचर ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

ओप्पो K14x 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1604 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 1125 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। फोन 6जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 8जीबी तक की वर्चुअल रैम भी दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी ARM Mali-G57 MC2@1072MHz GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दे रही है। फोन में कंपनी फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दे रही है।

Oppo
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से सस्ते हुए सैमसंग के 5G फोन, 13 हजार रुपये तक कम हुई कीमत

इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। हाइब्रिड ड्यूल सिम वाले इस फोन में कंपनी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से शुरू हो रहा इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इसमें IP64 रेटिंग वाला डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी 5G NA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, GPS + GLONASS और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दे रही है। ओप्पो का यह फोन दो कलर ऑप्शन- प्रिज्म वॉयलेट और आइसी ब्लू में आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12GB तक की रैम वाले तीन दमदार फोन, कीमत ₹7 हजार से कम, बैटरी 5000mAh की

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।