Samsung का 5G फोन ₹10 हजार से भी कम में, Flipkart पर मिल रही धांसू डील Samsung 5G smartphone Galaxy A06 5G under 10000 rupees on Flipkart Check the deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung का 5G फोन ₹10 हजार से भी कम में, Flipkart पर मिल रही धांसू डील

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung का 5G स्मार्टफोन Galaxy A06 5G ग्राहकों को 10 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसे Flipkart से खास छूट पर खरीदा जा सकता है। 

Thu, 5 March 2026 11:00 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Samsung का 5G फोन ₹10 हजार से भी कम में, Flipkart पर मिल रही धांसू डील

साउथ कोरियन स्मार्टफोन कंपनी Samsung के डिवाइसेज पर भारतीय यूजर्स खूब भरोसा करते हैं और स्मार्टफोन मार्केट में इसके पास बड़ा शेयर है। खास बात यह है कि ग्राहकों को Samsung का 5G कनेक्टिविटी वाला फोन Galaxy A06 5G अब 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस में IP54 रेटिंग, चार साल तक OS अपडेट्स और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Galaxy A06 5G को खास डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में 10 प्रतिशत तक की एक्सट्रा छूट मिल रही है। नया फोन खरीदना है तो अब 5G फोन का ही चुनाव करना चाहिए क्योंकि 4G सपोर्ट वाले फोन्स में 5G इंटरनेट काम नहीं करता। साथ ही Jio, Airtel और Vi की ओर से दिए जा रहे अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी नहीं मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone 17e लॉन्च का असर! iPhone 16e हुआ सस्ता, 14000 रुपये की बड़ी छूट

इन ऑफर्स के साथ मिलेगा सबसे सस्ता

Samsung के बजट डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 13,999 रुपये के ओरिजनल प्राइस के बजाय 10,464 रुपये के डिस्काउंटेड बेस प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank Card या फिर Flipkart SBI Bank Card की मदद से भुगतान करते हैं तो उन्हें 524 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इसके अलावा पुराने फोन के बदले 7,950 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है।

बता दें, एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। वहीं बैंक ऑफर्स के साथ इस फोन को 9,940 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। डिवाइस ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट ग्रे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:256GB वाली कीमत में 512GB स्टोरेज वाला फोन! Samsung ने दिया गजब का मौका

ऐसे हैं Galaxy A06 5G के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग बजट स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर को इसका हिस्सा बनाया गया है। इस डिवाइस के बैक पैनल पर दिए गए डुअल कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा लेंस के साथ 2MP सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलता है। यह 5000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो फास्ट चार्जिंग ऑफर करती है।

खास बात यह है कि फोन को Samsung की ओर से चार साल तक अपडेट्स मिलने वाले हैं, इस तरह यूजर्स को फीचर्स मिलते रहेंगे और उनका फोन लंबे वक्त पुराना महसूस नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में लॉन्च हो रहे हैं ये नए फोन! Apple, Nothing और Motorola सब लिस्ट में

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।