iPhone 17e लॉन्च का असर! iPhone 16e हुआ सस्ता, मिल रही बंपर 14000 रुपये की छूट
iPhone 17e के लॉन्च के बाद iPhone 16e की कीमत में बड़ी गिरावट आई है और अब यह Croma पर 14,000 तक की छूट के साथ मिल रहा है। बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत घटकर 45,900 रुपये तक पहुंच जाती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

टेक कंपनी Apple ने हाल ही में iPhone 17e को भारत में 256GB वेरिएंट के लिए 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। नया मॉडल लेटेस्ट A19 चिपसेट, MagSafe सपोर्ट और 'e' सीरीज में पहली बार Action Button जैसी खूबियों के साथ आता है। हालांकि, हर बार नया फोन खरीदना ही समझदारी नहीं होता क्योंकि इस लॉन्च के बाद iPhone 16e पर बंपर डील मिल रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iPhone 16e को लॉन्च के वक्त 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। हालांकि, अब Croma पर इसकी कीमत घटकर सिर्फ 47,900 रुपये रह गई है। यानी सीधे 12,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यही नहीं, अगर आप Axis Bank या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड की मदद से पेमेंट करते हैं, तो 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऑफर के चलते इस आईफोन का इफेक्टिव प्राइस घटकर सिर्फ 45,900 रुपये रह जाता है। कुल मिलाकर करीब 14,000 रुपये की बचत की जा सकती है, जो इस प्राइस सेगमेंट में तगड़ी डील मानी जाएगी।
ऐसे हैं iPhone 16e के स्पेसिफिकेशंस
अगर आप सिर्फ लेटेस्ट A19 चिप या Action Button के पीछे नहीं भाग रहे हैं, तो iPhone 16e अब भी एक मजबूत ऑप्शन है। इसमें Apple का A18 चिपसेट मिलता है, जिसमें 6-core CPU और 4-core GPU है। डेली यूज, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह प्रोसेसर अब भी काफी पावरफुल है। इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन पर Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो बैक पैनल पर 48MP का सिंगल रियर कैमरा है, जो डीटेल्ड फोटो क्लिक कर सकता है। फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। साथ ही फोन यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। वहीं, डिजाइन की बात करें तो iPhone 16e का लुक काफी मिनिमलिस्टिक है। पीछे सिंगल कैमरा लेंस और सामने नॉच डिजाइन इसे क्लीन और प्रीमियम फील देता है।
इन ग्राहकों के लिए परफेक्ट है ये डील
अगर आपका बजट 50,000 रुपये के करीब है और आप एक भरोसेमंद iPhone चाहते हैं, जो कम से कम 3-4 साल आराम से चल सके तो iPhone 16e मौजूदा कीमत पर एक अच्छी डील हो सकता है। वहीं, अगर आपको हर हाल में लेटेस्ट फीचर्स और A19 चिप चाहिए, तो iPhone 17e बेहतर रहेगा। वैल्यू फॉर मनी मानी जाए तो फिलहाल iPhone 16e की डील ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Black








