Upcoming Smartphones Launching in March 2026 Full List of Honor Apple Nothing and Motorola Phones मार्च में लॉन्च होने जा रहे हैं ये नए स्मार्टफोन! Apple, Nothing और Motorola सब लिस्ट में शामिल
More
Hindi Newsफोटोमार्च में लॉन्च होने जा रहे हैं ये नए स्मार्टफोन! Apple, Nothing और Motorola सब लिस्ट में शामिल

मार्च में लॉन्च होने जा रहे हैं ये नए स्मार्टफोन! Apple, Nothing और Motorola सब लिस्ट में शामिल

मार्च 2026 में Honor, Apple, Nothing और Motorola समेत कई ब्रैंड नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। फोल्डेबल से लेकर AI-पावर्ड और मिड-रेंज फोन तक कई बड़े लॉन्च देखने को मिलेंगे।

Pranesh TiwariThu, 26 Feb 2026 06:36 PM
1/6

मार्च में लॉन्च होने वाले हैं ये स्मार्टफोन्स

मार्च का महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि Honor, Nothing, Apple, Motorola और POCO जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में हैं। मार्च में मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम और फोल्डेबल स्मार्टफोन तक कई कैटेगरी के फोन मार्केट में उतरेंगे। आइए मार्च, 2026 में लॉन्च होने जा रहे बड़े स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट आपको बताते हैं।

2/6

Honor Magic V6

Honor अपने नेक्स्ट-जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 को 1 मार्च को पेश करने जा रहा है। लीक्स के मुताबिक इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 7150mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में फुल-लेवल वाटरप्रूफिंग, Beidou सैटेलाइट कम्युनिकेशन और Honor का खुद का C1+ RF चिप और E2 एनर्जी एफिशिएंसी चिप मिल सकता है।

3/6

Honor Robot Phone

कंपनी 1 मार्च को ही Honor Robot Phone भी लॉन्च करेगी, जिसे इंडस्ट्री का पहला 'रोबोट फोन' कहा जा रहा है। इसमें छिपा हुआ रोबोटिक-आर्म गिम्बल होगा, जो ऑटोमैटिक फ्रेमिंग और सब्जेक्ट ट्रैकिंग के लिए खुद मूव कर सकेगा। AI आधारित यह फोन रियल-टाइम में यूजर की ऐक्टिविटीज को समझकर स्मार्ट सजेशंस भी देगा।

4/6

Nothing Phone (4a)

मार्च के सबसे चर्चित फोन्स में से एक Nothing Phone (4a) भी है। कंपनी इसमें नया Glyph Bar लाइटिंग सिस्टम देने जा रही है, जिसमें रिकॉर्डिंग इंडिकेट करने के लिए डेडिकेटेड रेड LED शामिल होगी। फोन में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

5/6

Apple iPhone 17e

Apple मार्च की शुरुआत में अपना नया iPhone 17e लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें A19 चिपसेट मिलेगा, जो iPhone 17 सीरीज में इस्तेमाल किया जा रहा है, हालांकि इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी ट्यून की जा सकती है। फोन में बेहतर Neural Engine और ISP के जरिए ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को मजबूत किया जाएगा। साथ ही MagSafe चार्जिंग स्पीड को 15W या उससे ज्यादा तक अपग्रेड किया जा सकता है।

6/6

Motorola Edge 70 Fusion

Motorola भी 6 मार्च को अपना नया Edge 70 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी पहले ही इसके कई फीचर्स टीज कर चुकी है। फोन में 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।