थिन बॉडी, 6300mAh की दमदार बैटरी के साथ आ रहा Realme का नया बजट फोन, सस्ते में महंगे जैसे फीचर्स Realme P4 Lite 4G launch date confirm coming on 20 February with 6300mAh battery slim body, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

थिन बॉडी, 6300mAh की दमदार बैटरी के साथ आ रहा Realme का नया बजट फोन, सस्ते में महंगे जैसे फीचर्स

रियलमी का नया दमदार बैटरी वाला फोन Realme P4 Lite 4G भारत में 20 फरवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है। इस फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी, स्लिम डिजाइन और AI बेस्ड फीचर्स मिलेंगे।

Mon, 16 Feb 2026 01:25 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
थिन बॉडी, 6300mAh की दमदार बैटरी के साथ आ रहा Realme का नया बजट फोन, सस्ते में महंगे जैसे फीचर्स

Realme जल्द ने अपने बजट यूजर्स के लिए एक धांसू स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G को लॉन्च करने वाला है। अब कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 फरवरी 2026 को पेश होगा। Realme P4 Lite 4G कंपनी की P-Series लाइनअप का हिस्सा है, जो लंबी बैटरी लाइफ ऑफर करती है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh बैटरी है, जिसे Realme ने अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी बताया है जिससे फोन एक बार चार्ज में आराम से लंबा बैकअप दे सकता है। इस फोन में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, IP54 डस्ट वॉटर सपोर्ट और कुछ स्मार्ट AI फीचर्स मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा के लिए ₹4000 सस्ता हुआ OnePlus का 6000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा फोन

Realme P4 Lite 4G के फीचर्स (संभावित)

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh बैटरी है, जिसे Realme ने अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी बताया है। यह बैटरी रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त बैकअप देती है जैसे सोशल मीडिया, वीडियो, कॉल और ब्राउज़िंग। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद Realme ने फोन को 7.94mm की पतली प्रोफाइल में रखा है, जिससे यह देखने में स्टाइलिश और पकड़ने में आरामदायक लगता है। फोन में IP54 रेटिंग भी है, जो धूल और हल्की पानी की छींटों से डिवाइस को बचाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:POCO यूजर्स खुश हो जाएं! पुराने फोन बनेंगे बिल्कुल नए, स्पीड होगी डबल, AI फीचर

Realme P4 Lite 4G UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। यह चिपसेट फोन को एक स्टेबल और सिंपल एक्सपीरियंस देता है। Realme P4 Lite 4G में कुछ AI-बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं ताकि यूजर एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मार्ट हो: Circle to Search, AI Photo Enhancements: फोटो की क्वालिटी को बेहतर बनाने वाले टूल, Noise Reduction Call 2.0। यह AI टूल्स रोजमर्रा के फोन इस्तेमाल को थोड़ा आसान और स्मार्ट बनाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar में गलत नाम से अटक सकते पेंशन, सब्सिडी जैसे कई काम; घर बैठे करें ठीक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।