लॉन्च डेट कन्फर्म! Oppo ला रहा है 7000mAh बैटरी वाला फोन, इतनी होगी कीमत OPPO K14 5G Launch Confirmed for March 9 in India with Massive 7000mAh Battery and Focus on Long Lasting Performance, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लॉन्च डेट कन्फर्म! Oppo ला रहा है 7000mAh बैटरी वाला फोन, इतनी होगी कीमत

टेक ब्रैंड Oppo भारत में अपना नया Oppo K14 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह फोन खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद डेली परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Mon, 2 March 2026 01:22 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
लॉन्च डेट कन्फर्म! Oppo ला रहा है 7000mAh बैटरी वाला फोन, इतनी होगी कीमत

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अपनी K-Series के नए स्मार्टफोन Oppo K14 5G की लॉन्च डेट आधिकारिक रूप से अनाउंस कर दी है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 9 मार्च, 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की मानें तो Oppo K14 5G को खास तौर से उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिन्हें लंबे वक्त तक चलने वाली बैटरी, स्टेबल परफॉर्मेंस और स्मूद डेली एक्सपीरियंस की जरूरत होती है।

Oppo K14 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी बताई जा रही है। मौजूदा समय में ज्यादातर मिड-रेंज स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ आते हैं, ऐसे में K14 5G को 'Endurance Powerhouse' के तौर पर पेश किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे गेमिंग सेशंस, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया यूजेस और मल्टीटास्किंग के दौरान भी पूरे दिन से ज्यादा बैकअप दे सकेगी। इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे बड़ी बैटरी होने के बावजूद चार्जिंग टाइम कम रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में लॉन्च हो रहे हैं ये नए फोन! Apple, Nothing और Motorola सब लिस्ट में

डेली परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस

लीक्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में एक पावरफुल मिड-रेंज प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो रोज के कामों जैसे ऐप स्विचिंग, ऑनलाइन गेमिंग और कंटेंट स्ट्रीमिंग को बिना लैग के संभाल पाएगा। फोन में 8GB और 12GB RAM ऑप्शंस मिलने की संभावना है, जबकि स्टोरेज 256GB तक जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट Android वर्जन पर बेस्ड ColorOS पर काम कर सकता है, जिसमें लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ फोन बंद करने के काम नहीं आता Power Button, ये सेटिंग बदलते ही होगा कमाल

डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स

रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo K14 5G में लगभग 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा दिए जाने की संभावना है। हालांकि इस डिवाइस का मेन फोकस कैमरा की बजाय बैटरी और परफॉर्मेंस माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp के ये 8 मेसेज हैं सबसे खतरनाक, गलती से भी मत देना रिप्लाई

इतनी हो सकती है कीमत

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Oppo K14 5G की कीमत भारत में 18,000 रुपये से 22,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। इस कीमत पर लॉन्च होने पर यह स्मार्टफोन मिड-रेंज 5G सेगमेंट में Realme, Redmi और iQOO जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर दे सकता है।

बढ़ती बैटरी जरूरतों और लंबे स्क्रीन टाइम के दौर में OPPO का यह नया स्मार्टफोन उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो बार-बार फोन चार्ज करने की समस्या से छुटकारा चाहते हैं। अब देखना होगा कि 9 मार्च को लॉन्च के बाद OPPO K14 5G बाजार में कितना असर छोड़ पाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।