Dangerous WhatsApp Scam Messages You Should Never Reply To or Risk Losing Your Money सावधान! WhatsApp के ये 8 मेसेज हैं सबसे खतरनाक, गलती से भी मत देना जवाब
More
Hindi Newsफोटोसावधान! WhatsApp के ये 8 मेसेज हैं सबसे खतरनाक, गलती से भी मत देना जवाब

सावधान! WhatsApp के ये 8 मेसेज हैं सबसे खतरनाक, गलती से भी मत देना जवाब

WhatsApp पर तेजी से बढ़ रहे फ्रॉड मेसेज लोगों को झांसा देकर बैंक डीटेल्स और पर्सनल जानकारी चुरा रहे हैं। इन 8 तरह के मेसेज का जवाब देना बड़े नुकसान की वजह बन सकता है।

Pranesh TiwariFri, 27 Feb 2026 08:55 PM
1/9

खतरनाक होते हैं ये WhatsApp मेसेज

WhatsApp अब ऑनलाइन स्कैम करने वालों का सबसे बड़ा हथियार बन चुका है। साइबर क्रिमिनल्स अब कॉल की जगह WhatsApp मेसेज की मदद से लोगों को निशाना बना रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कई बार सिर्फ मेसेज का जवाब देने या लिंक पर क्लिक करने से ही आपको भारी नुकसान हो सकता है। ये रहे 8 ऐसे WhatsApp फ्रॉड मेसेज, जिनसे आपको सावधान हो जाना चाहिए।

2/9

KYC अपडेट नहीं किया तो अकाउंट बंद हो जाएगा

फ्रॉड मेसेज में लिखा होता है, 'आपका बैंक KYC पेंडिंग है, तुरंत अपडेट करें नहीं तो अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा।' इसके साथ एक लिंक दिया जाता है, जो नकली वेबसाइट पर ले जाता है। वहां डाली गई जानकारी सीधे अटैकर्स तक पहुंच जाती है। याद रखें कि बैंक कभी WhatsApp पर KYC अपडेट नहीं करवाते।

3/9

पार्सल डिलीवरी फेल मेसेज

मेसेज आता है कि 'आपका पार्सल एड्रेस गलत होने की वजह से रुका हुआ है, यहां अपडेट करें।' लिंक पर क्लिक करते ही फोन में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है।

4/9

लॉटरी या इनाम जीतने का दावा

'बधाई हो! आपने 25 लाख रुपये की लॉटरी जीती है।' ऐसे मेसेज में प्रोसेसिंग फीस या टैक्स के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं। ध्यान रहे, बिना किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिए कोई लॉटरी नहीं जीत सकता।

5/9

नौकरी ऑफर वाला मेसेज

'घर बैठे रोज 5000 रुपये कमाएं, तुरंत जॉइन करें।' पहले रजिस्ट्रेशन फीस ली जाती है, फिर नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है।

6/9

रिश्तेदार या दोस्त बनकर मदद मांगना

अटैकर्स किसी परिचित की फोटो लगाकर मेसेज करते हैं, 'मैं मुश्किल में हूं, तुरंत पैसे भेजो।' यह अक्सर WhatsApp अकाउंट क्लोनिंग का मामला होता है।

7/9

OTP या वेरिफिकेशन कोड मांगना

मेसेज आता है, 'गलती से OTP आपके नंबर पर गया है, कृपया भेज दें।' OTP शेयर करते ही आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है।

8/9

बिजली या मोबाइल सेवा कटने की चेतावनी

'आज रात आपकी बिजली/सिम सेवा बंद कर दी जाएगी, तुरंत भुगतान करें।' जल्दबाजी पैदा करके लोगों से पेमेंट करवाया जाता है।

9/9

सरकारी योजना या सब्सिडी का फर्जी लिंक

'सरकार सभी नागरिकों को 5000 रुपये दे रही है, यहां आवेदन करें।' ऐसे लिंक आपकी निजी जानकारी चुरा लेते हैं।