सिर्फ फोन बंद करने के काम नहीं आता Power Button, ये सेटिंग्स बदलते ही होगा कमाल Your Phones Power Button Can Do Much More Than Switch Off Try These Hidden Tricks, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सिर्फ फोन बंद करने के काम नहीं आता Power Button, ये सेटिंग्स बदलते ही होगा कमाल

स्मार्टफोन का Power Button सिर्फ फोन ऑन-ऑफ करने के लिए नहीं होता। सही सेटिंग्स ऑन करके आप कैमरा, SOS, असिस्टेंट और कई स्मार्ट फीचर्स तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं।

Fri, 27 Feb 2026 07:39 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ फोन बंद करने के काम नहीं आता Power Button, ये सेटिंग्स बदलते ही होगा कमाल

अपने फोन का इस्तेमाल हम रोज करते हैं, लेकिन उसके कई ऐसे फीचर्स होते हैं जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को पता ही नहीं होता। खासकर फोन का Power Button- जिसे लोग सिर्फ मोबाइल ऑन या ऑफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। मजेदार बात यह है कि यही छोटा सा बटन आपके फोन का सबसे पावरफुल शॉर्टकट बन सकता है। सही सेटिंग्स इनेबल करने के बाद Power Button कई ऐसे काम कर सकता है, जिससे आपका फोन और भी स्मार्ट हो जाता है।

क्विक कैमरा ऐक्सेस के लिए करें यूज

आज के नए Android और iPhone स्मार्टफोन्स में Power Button को मल्टी-फंक्शनल बना दिया गया है। उदाहरण के लिए, कई फोन्स में Power Button को दो बार दबाते ही कैमरा खुल जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अचानक सामने आए किसी खास पल को कैप्चर करने के लिए फोन अनलॉक करने की जरूरत नहीं पड़ती। बस डबल प्रेस करें और कैमरा ओपेन हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI से घर बैठे करो हजारों रुपये की कमाई, क्या आपको पता हैं ये 7 तरीके?

SOS बटन की तरह आएगा काम

ज्यादातर स्मार्टफोन्स में Emergency SOS फीचर दिया जाता है, जिसे Power Button को लगातार 3 या 5 बार दबाकर एक्टिव किया जा सकता है। यह फीचर खतरे की स्थिति में आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को लोकेशन भेज सकता है और ऑटो कॉल भी लगा सकता है। महिलाओं, बुजुर्गों और अकेले यात्रा करने वालों के लिए यह सेटिंग बेहद जरूरी हो सकती है।

तुरंत ओपेन करें वॉइस असिस्टेंट

इतना ही नहीं, अब Power Button को Voice Assistant से भी जोड़ा जा सकता है। कई फोन में Power Button को लंबा दबाने पर Google Assistant या अन्य वॉयस असिस्टेंट एक्टिव हो जाता है। इसके बाद आप बिना स्क्रीन छुए कॉल करने, अलार्म सेट करने या टॉर्च ऑन करने जैसे काम सिर्फ बोलकर कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI की वजह से खत्म हो सकती हैं ये 10 नौकरियां, आपकी भी लिस्ट में तो नहीं?

मिल जाते हैं कई स्मार्ट कंट्रोल्स

नए Android वर्जन में Power Button का इस्तेमाल Smart Control Center की तरह भी किया जा सकता है। यानी एक बार बटन दबाने पर सिर्फ Restart या Power Off ही नहीं, बल्कि स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल, डिजिटल वॉलेट और अन्य जरूरी फीचर्स भी एक्सेस किए जा सकते हैं। इससे रोजमर्रा के कई काम फटाफट पूरे हो जाते हैं।

इसके अलावा कुछ स्मार्टफोन में Power Button और Volume बटन को साथ दबाकर फोन को तुरंत Silent या Vibrate मोड में किया जा सकता है। मीटिंग, क्लास या ऑफिस के दौरान यह ट्रिक बेहद काम आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पार्टी में मचेगी धूम! इन पार्टी स्पीकर्स पर जबरदस्त छूट; देखो लिस्ट

ध्यान देने वाली बात यह है कि हर कंपनी (जैसे- Samsung, Vivo, Xiaomi, Realme या अन्य ब्रैंड) में इन फीचर्स के नाम अलग हो सकते हैं। फोन की Settings में जाकर Gestures, Shortcuts या Power Button Settings जरूर चेक करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।