गजब का ऑफर! Oppo का फोन हुआ 7300 रुपये सस्ता, वीवो पर 6200 रुपये का डिस्काउंट oppo and vivo phone featuring up to 200mp camera and 6500mah battery available with up to rupees 7300 off, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

गजब का ऑफर! Oppo का फोन हुआ 7300 रुपये सस्ता, वीवो पर 6200 रुपये का डिस्काउंट

डील में आप ओप्पो के फोन को 7300 रुपये और वीवो के फोन को 6200 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इन फोन पर तगड़ा कैशबैक भी दिया जा रहा है। इन फोन में आपको 200 मेगापिक्सल तक का कैमरा और 6500mAh की बैटरी मिलेगी।

Mon, 2 March 2026 08:44 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
गजब का ऑफर! Oppo का फोन हुआ 7300 रुपये सस्ता, वीवो पर 6200 रुपये का डिस्काउंट

नया फोन लेने का मूड बना रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए कमाल का ऑफर है। यह बंपर डील ओप्पो और वीवो के फोन पर दी जा रही है। डील में आप ओप्पो के फोन को 7300 रुपये और वीवो के फोन को 6200 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इन फोन पर तगड़ा कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इन फोन को और सस्ते में खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। इन फोन में आपको 200 मेगापिक्सल तक का कैमरा और 6500mAh की बैटरी मिलेगी। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन पर दी जा रही डील्स के बारे में।

ओप्पो रेनो 15 प्रो 5G

फोन के 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 72999 रुपये है। 31 मार्च तक इस फोन पर 7300 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इस फोन को 3649 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर 47150 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। आप इस फोन आसान नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेल्फी और रील बनाने के लिए टॉप 3 फोन, फ्रंट कैमरा 50MP का, रियर में 200MP तक
Oppo Reno 15 Pro

प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट दे रही है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा। फोन का सेल्फी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। ओप्पो का यह फोन 6500mAh की बैटरी के साथ आता है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6660mAh बैटरी वाला नया वॉटरप्रूफ फोन, डिस्प्ले 7.95 इंच का, धांसू AI फीचर भी

वीवो V70 एलीट 5G

12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन अमेजन इंडिया पर 61999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। आप इस फोन को 4 मार्च तक 6200 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 3099 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। यह फोन 53300 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी आपका हो सकता है। फोन आकर्षक नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो वीवो के इस फोन में 6.59 इंच का Ultra-Narrow Bezel Display दिया गया है।

Vivo V70 elite

यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिलेगा। फोन का सेल्फी कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसंग के इस किफायती फोन में 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, कीमत मात्र ₹7799

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।