6660mAh की बैटरी वाला नया वॉटरप्रूफ फोन, डिस्प्ले 7.95 इंच का, AI फीचर भी कमाल के
ऑनर के इस फोन में कई सारे वर्ल्ड-फर्स्ट और इंडस्ट्री लीडिंग स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। इसमें दी गई बैटरी 6660mAh की है। फोन IP68 + IP69 रेटिंग वाली वॉटरप्रूफिंग के साथ आता है। यह डिवाइस 7.95 इंच के इंटरनल डिस्प्ले से लैस है।

ऑनर ने ग्लोबल मार्केट में अपने नए फोल्डेबल फोन - Honor Magic V6 को अनाउंस किया है। कंपनी ने इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में शोकेस किया। ऑनर के इस फोन की टैगलाइन 'Unfold the Real Magic' है। इसमें कई सारे वर्ल्ड-फर्स्ट और इंडस्ट्री लीडिंग स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। इसमें दी गई बैटरी 6660mAh की है और यह मार्केट में मौजूद सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन है। फोन IP68 + IP69 रेटिंग वाली वॉटरप्रूफिंग के साथ आता है। यह डिवाइस 7.95 इंच के इंटरनल डिस्प्ले से लैस है। इसमें कई शानदार एआई फीचर भी दिए गए हैं। फोन रेड, गोल्ड, वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। कंपनी ने अभी इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है। फिल्हाल आइए डीटेल में जानते हैं इस फोल्डेबल फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऑनर मैजिक V6 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.52 इंच का कवर डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 6000 निट्स का है। वहीं, इसका मेन डिस्प्ले 7.95 इंच का है। 2352 x 2172 पिक्सल रेजॉलूशन वाले इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 5000 निट्स का है। फोन में ऑफर किए जा रहे दोनों AMOLED LTPO 2.0 डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

फोन 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दे रही है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। फोन की बैटरी 6660mAh की है। यह 80 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए फोन में AiMage Color Engine दिया गया है। यह एक मल्टी-सेंसर फ्यूजन कंप्यूटिंग सिस्टम है, जो ट्रू कलर आउटपुट के लिए एआई वाइट बैलेंस डाइनैमिक अडजस्टमेंट का यूज करता है। बेस्ट वीडियो के लिए इसमें एआई सिनेमा कलर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए फोन में AiMage Color Engine दिया गया है। यह एक मल्टी-सेंसर फ्यूजन कंप्यूटिंग सिस्टम है, जो ट्रू कलर आउटपुट के लिए एआई वाइट बैलेंस डाइनैमिक अडजस्टमेंट का यूज करता है। बेस्ट वीडियो के लिए इसमें एआई सिनेमा कलर दिया गया है।
खास बात है कि कंपनी इस फोन में एजेंटिक एआई भी दे रही है। यह आपके कॉम्प्लेक्स यानी जटिल कानों को ऑटोमेट करता है। फोन में ऑफर किए जा रहे एआई फीचर्स में क्रॉस ऐप ऐक्शन, एक एआई मीटिंग एजेंट और बेहतरीन इंटीग्रेटेड एआई सजेशन्स हैं। इस फोन के प्रोडक्टिविटी सूट में ऐपल कनेक्टिविटी शामिल है, जिससे मैकबुक, आईपैड और एयरपॉड्स के साथ इसका इंटीग्रेशन हो जाता है।
(Main Image: CNET)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Sunrise Orange






