सिर्फ ₹30 रोज में घर लाएं Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला 5G फोन, जानें पूरा ऑफर Buy Samsung Galaxy A07 5G 6000mAh battery 50MP camera 30 rupees day check full offer, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सिर्फ ₹30 रोज में घर लाएं Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला 5G फोन, जानें पूरा ऑफर

Samsung Galaxy A07 5G बड़ी 6000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस फोन को सैमसंग की साइट से 30 रुपए की प्रतिदिन की आसान EMI पर खरीदा जा सकता है।

Fri, 13 Feb 2026 01:24 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ ₹30 रोज में घर लाएं Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला 5G फोन, जानें पूरा ऑफर

Samsung ने अपने बजट सेगमेंट में एक नया 5G स्मार्टफोन Galaxy A07 5G पेश किया है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और 5G स्पीड चाहते हैं। कंपनी के पोस्टर के अनुसार, इस फोन को सिर्फ 30 रुपए प्रति दिन की आसान किस्त पर भी खरीदा जा सकता है, जिससे यह फोन ज्यादा किफायती बन जाता है। Samsung Galaxy A07 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 50MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिससे रोजमर्रा की फोटो अच्छी क्वालिटी में ली जा सकती हैं। तो चलिए आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में:

Samsung Galaxy A07 5G का जबरदस्त ऑफर

Galaxy A07 5G के 4GB RAM + 128GB वैरिएंट को 15,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। फोन को ब्लैक, लाइट ग्रीन, लाइट वोइलेट में खरीद सकते हैं। सैमसंग की साइट से इसे Samsung Galaxy A07 5G को 30 रुपए प्रतिदिन की आसान EMI पर खरीदने का ऑप्शन दिया गया है। इसका मतलब है कि आप बिना एक साथ ज्यादा पैसा खर्च किए इस फोन को घर ला सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हो जाएं सावधान! एक गलत WhatsApp क्लिक से लगा ₹75000 का चूना, खुद को ऐसे रखें सेफ

Samsung Galaxy A07 5G का जबरदस्त ऑफर

Galaxy A07 5G के 4GB RAM + 128GB वैरिएंट को 15,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। फोन को ब्लैक, लाइट ग्रीन, लाइट वोइलेट में खरीद सकते हैं। सैमसंग की साइट से इसे Samsung Galaxy A07 5G को 30 रुपए प्रतिदिन की आसान EMI पर खरीदने का ऑप्शन दिया गया है। इसका मतलब है कि आप बिना एक साथ ज्यादा पैसा खर्च किए इस फोन को घर ला सकते हैं।

Samsung का 6000mAh बैटरी वाले 5G फोन पर ऑफर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar लिंक न होने से 73000 किसानों का अटका पैसा, ₹6000 पाने के लिए करें ये काम

Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स

Samsung के इस फोन में 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है। फोन की सबसे खास बात इसकी 6000mAh की दमदार बैटरी है।

पावर के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 (4nm) चिपसेट मौजूद है, जो रोजमर्रा के कामों, मल्टीटास्किंग के लिए है। स्टोरेज और मेमोरी की बात करें तो 4GB/6GB RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य सेंसर और दूसरा कैमरा शामिल है, जिससे फोटो और वीडियो अच्छी क्वालिटी में क्लिक किए जा सकते हैं, और फ्रंट में सेल्फी/वीडियो कॉल के लिए कैमरा भी है। इसके अलावा फोन में IP64 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹7499 में Lava लाया 8GB रैम, 13MP कैमरा, पानी-धूल से खराब नहीं होने वाला फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।