₹15000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13, 50MP ट्रिपल कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग का मजा OnePlus 13 Gets Massive 15000 Rupees Discount on Amazon 50MP Triple Camera, 100W Fast Charging at Lowest Price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹15000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13, 50MP ट्रिपल कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग का मजा

OnePlus 13 पर 15,000 रुपये तक का कुल डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसका इफेक्टिव प्राइस करीब 57,999 रुपये रह जाता है। फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Fri, 20 Feb 2026 09:56 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹15000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13, 50MP ट्रिपल कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग का मजा

फ्लैगशिप स्मार्टफोन बड़ी छूट पर खरीदने का सोच रहे यूजर्स को शानदार मौका मिल रहा है। पावरफुल फीचर्स वाला OnePlus 13 इस समय अपने लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत पर मिल रहा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 72,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब इसे Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर 60,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इस फोन की कीमत में 12,000 रुपये की कटौती की गई है। यह फोन का अब तक का सबसे कम लिस्टेड प्राइस माना जा रहा है।

अच्छी बात यह है कि डिस्काउंट यहीं खत्म नहीं होता। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर चुनिंदा बैंक्स के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने की स्थिति में 3,000 रुपये तक का एक्सट्रा बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर HDFC क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर भी 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स का फायदा लिया जाए तो कुल बचत करीब 15,000 रुपये तक पहुंच जाती है और फोन का इफेक्टिव प्राइस घटकर लगभग 57,999 रुपये रह जाता है। फ्लैगशिप कैटेगरी में यह डील काफी अट्रैक्टिव मानी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Valentine’s Day पर OnePlus का धमाका! Buds से लेकर Tablets तक हजारों रुपये सस्ते

ऐसे हैं OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus 13 में 6.82 इंच का क्वॉड HD+ LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले दिया गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3168 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार कलर रिप्रोडक्शन इसे प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI Smartwatch लॉन्च करने की तैयारी में मेटा, Apple को मिलेगी सीधी टक्कर

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर चलता है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए काफी पावरफुल माना जाता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और GPS जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराना फोन बेचकर कमा सकते हैं हजारों रुपये 'कैश', क्या आपको पता है ये ट्रिक?

कैमरा है इस डिवाइस का बड़ा हाइलाइट

कैमरा सेक्शन भी OnePlus 13 की बड़ी खासियत है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंसेज शामिल हैं। OIS सपोर्ट बेहतर स्टेबल फोटो और वीडियो परफॉर्मेंस ऑफर करता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो बैटरी को बेहद कम समय में चार्ज करने में मदद करता है। कुल मिलाकर, प्रीमियम फीचर्स के साथ यह डील काफी दमदार दिख रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।