Valentine’s Day पर OnePlus का धमाका! Buds से लेकर Tablets तक हजारों रुपये सस्ते OnePlus Valentines Day Sale 2026 Big Discounts on Buds Bullets and Tablets till February 15, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Valentine’s Day पर OnePlus का धमाका! Buds से लेकर Tablets तक हजारों रुपये सस्ते

OnePlus ने Valentine’s Day Sale के तहत अपने ऑडियो और टैबलेट प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स पेश किए हैं। यह लिमिटेड पीरियड सेल 15 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें Buds, Bullets और Pad सीरीज पर भारी छूट मिल रही है।

Tue, 10 Feb 2026 02:19 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

Valentine’s Day पर OnePlus का धमाका! Buds से लेकर Tablets तक हजारों रुपये सस्ते

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर OnePlus ने अपने ऑडियो और टैबलेट पोर्टफोलियो पर लिमिटेड पीरियड ऑफर्स की घोषणा की है। यह सेल 6 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी, 2026 तक चलेगी जिसमें प्रीमियम टेक को पहले से कहीं ज्यादा अफॉर्डेबल प्राइस पर खरीदा जा सकता है। कंपनी का फोकस इस बार ऐसे गैजेट्स पर है, जो गिफ्ट के तौर पर भी परफेक्ट हों और डेली लाइफस्टाइल को भी बेहतर बनाएं।

सम्बंधित सुझाव

OnePlus ऑडियो प्रोडक्ट्स पर टॉप डील्स

कंपनी की ऑडियो रेंज में इस वैलेंटाइन सेल के दौरान कई बड़े डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं। OnePlus Bullets Z3, जिसकी कीमत पहले 1,699 रुपये थी, अब 1,299 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Active Noise Cancellation फीचर वाले OnePlus Buds Z2 ANC अब 2,099 रुपये की जगह 1,899 रुपये में मिलेंगे। वहीं, OnePlus Nord Buds 3r को 1,599 रुपये और OnePlus Nord Buds 3 को 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो दमदार बेस और बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस के साथ आते हैं।

सम्बंधित सुझाव

प्रीमियम ऑडियो चाहने वालों के लिए OnePlus Nord Buds 3 Pro 2,699 रुपये में मिलेंगे, जबकि OnePlus Buds 4 की कीमत घटकर 5,499 रुपये हो गई है। फ्लैगशिप सेगमेंट में OnePlus Buds Pro 3 अब 10,999 रुपये में मिलेंगे, यानी रेगुलर प्राइस से 1,000 रुपये की सीधी बचत होने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया खरीदने से पहले रुको! Samsung से Vivo तक, फरवरी में आ रहे हैं ये फोन

OnePlus टैबलेट्स पर भी खास ऑफर्स

ऑडियो के साथ-साथ OnePlus ने अपने टैबलेट पोर्टफोलियो पर भी शानदार ऑफर्स पेश किए हैं। स्टूडेंट्स और ऑन-द-गो यूजर्स के लिए OnePlus Pad Go 2 सीरीज की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 256GB वेरिएंट 27,999 रुपये से शुरू होंगे, जिनके साथ Pad Go 2 Stylo फ्री दिया जा रहा है। डेली यूज, स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन लर्निंग के लिए OnePlus Pad Lite अब 12,499 रुपये में उपलब्ध है, जो बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनता है।

प्रीमियम और फ्लैगशिप टैबलेट्स पर बड़ा फायदा

अगर आप प्रीमियम टैबलेट की तलाश में हैं, तो OnePlus Pad 2 को 8GB वेरिएंट में 34,999 रुपये और 12GB वेरिएंट में 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि इसके साथ 13,999 रुपये कीमत के एक्सेसरीज- OnePlus Stylo 2 और Pad 2 Keyboard, बिल्कुल फ्री दिए जा रहे हैं।

फ्लैगशिप सेगमेंट में OnePlus Pad 3 सीरीज की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है, जिसमें OnePlus Stylo 2 फ्री मिलेगा। वहीं, OnePlus Pad 3 (16GB/512GB) वेरिएंट 49,999 रुपये में मिलेगा, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और OnePlus इकोसिस्टम के साथ शानदार इंटीग्रेशन ऑफर करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंट

बता दें, OnePlus के ये वैलेंटाइन डे ऑफर्स 15 फरवरी, 2026 तक oneplus.in, OnePlus Experience Stores, Amazon, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। साथ ही ऑडियो प्रोडक्ट्स Myntra, Blinkit और अन्य ऑथराइज्ड चैनलों पर भी खरीदे जा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।