AI Smartwatch लॉन्च करने की तैयारी में मेटा, Apple को मिलेगी सीधी टक्कर Meta AI Smartwatch Malibu 2 in the Works Set to Rival Apple Watch with Advanced AI and Smart Glasses Integration, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

AI Smartwatch लॉन्च करने की तैयारी में मेटा, Apple को मिलेगी सीधी टक्कर

Meta अपनी नई AI स्मार्टवॉच Malibu 2 पर काम कर रहा है, जो स्मार्ट ग्लासेस के साथ इंटीग्रेशन और इन-बिल्ट AI असिस्टेंट के साथ आ सकती है। इसके साल के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। 

Thu, 19 Feb 2026 11:31 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
AI Smartwatch लॉन्च करने की तैयारी में मेटा, Apple को मिलेगी सीधी टक्कर

सोशल मीडिया कंपनी Meta अपनी AI स्ट्रेटजी को और मजबूत करने के लिए स्मार्टवॉच मार्केट में दोबारा एंट्री की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने नए स्मार्टवॉच प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम 'Malibu 2' बताया जा रहा है। खास बात यह है कि यह कोई सिंपल प्रीमियम फिटनेस वॉच नहीं होगी, बल्कि इसे AI वियरेबल इकोसिस्टम का बड़ा हिस्सा बनाने की तैयारी की जा रही है।

Meta ने साल 2022 में अपने पहले स्मार्टवॉच प्रोजेक्ट को बंद कर दिया था। उस समय कंपनी ने Reality Labs डिवीजन में अपनी लागत कम करने के चलते इस प्रोजेक्ट को रोक दिया था। हालांकि अब AI वियरेबल्स की बढ़ती मांग और अपने स्मार्ट ग्लासेस की सफलता के बाद कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया है। साल 2025 में Meta ने अपने Meta Ray-Ban smart glasses के लगभग 70 लाख यूनिट शिप किए, जिससे यह साफ हो गया कि यूजर्स AI-इनेबल्ड वियरेबल डिवाइसेज में दिलचस्पी ले रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लग्जरी कार Mustang वाले इयरबड्स और स्मार्टवॉच लाई ये कंपनी; कीमत 2999 से शुरू

स्मार्टवॉच में मिलेगा Meta AI असिस्टेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Malibu 2 स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट Meta AI असिस्टेंट दिया जा सकता है। यह डिवाइस हेल्थ ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप एनालिसिस जैसे बेसिक फीचर्स के अलावा AI बेस्ड रियल-टाइम इंटरैक्शन की सुविधा दे सकती है। माना जा रहा है कि यह वॉच कंपनी के स्मार्ट ग्लासेस के साथ मिलकर काम करेगी, जिससे यूजर एक कनेक्टेड और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस पा कर सकेंगे।

पिछले साल Meta ने अपने स्मार्ट ग्लासेस के लिए एक न्यूरल बैंड पेश किया था, जो कलाई की मसल्स की हलचल से डिवाइस को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। संभव है कि Malibu 2 में भी इसी तरह की जेस्चर-बेस्ड टेक्नोलॉजी शामिल की जाए। इससे यूजर्स बिना स्क्रीन को टच किए मेन्यू नेविगेट कर सकेंगे और AI कमांड्स दे सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस रोबोट डॉग की वजह से AI समिट में मचा 'बवाल', आप घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर

इन वियरेबल्स के साथ होगा सीधा मुकाबला

अगर यह स्मार्टवॉच मार्केट में आती है, तो इसका सीधा मुकाबला Apple, Google और Samsung जैसी कंपनियों से होगा। हालांकि Meta की स्ट्रेटजी ट्रे़डिशनल हेल्थ-फोकस्ड स्मार्टवॉच से अलग दिखा रही है, जहां AI इंटीग्रेशन और मिक्स्ड रियलिटी पर ज्यादा फोकस होगा।

कब लॉन्च होगी Meta की स्मार्टवॉच?

लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 2026 के आखिर तक यह डिवाइस मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत का खुलासा भी फिलहाल नहीं हुआ है। इतना जरूर है कि अगर Malibu 2 उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो यह AI वियरेबल्स की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकती है और स्टैंडर्ड्स सेट कर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI का खतरनाक खेल! अब स्कैम वाले ईमेल को पहचानना लगभग नामुमकिन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।