2 मार्च को एंट्री मारेगा 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला AI+ Pulse 2; सस्ते में मिलेंगे पावरफुल फीचर्स Ai plus pulse 2 cheapest Smartphone coming with 50MP camera and 6000mAh battery launch on 2 march, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

2 मार्च को एंट्री मारेगा 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला AI+ Pulse 2; सस्ते में मिलेंगे पावरफुल फीचर्स

AI+ Pulse 2 स्मार्टफोन 2 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ यह बजट सेगमेंट में आएगा।

Wed, 25 Feb 2026 04:21 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
2 मार्च को एंट्री मारेगा 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला AI+ Pulse 2; सस्ते में मिलेंगे पावरफुल फीचर्स

भारत में बजट स्मार्टफोन की डिमांड हमेशा से ज्यादा रही है। इसी को देखते हुए टेक ब्रांड AI+ अब अपना नया Pulse 2 स्मार्टफोन 2 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। AI+ Pulse 2 को एक ऐसे फोन के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने का वादा करता है। इसमें 50MP का AI डुअल कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Android 16 का सपोर्ट मिलेगा। खास बात यह है कि Pulse 2 को उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो ज्यादा खर्च किए बिना एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं।

AI+ Pulse 2 के फीचर्स (लीक)

AI+ Pulse 2 में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा अलग-अलग लाइट में भी अच्छी फोटो क्लिक करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए यह ठीक-ठाक अनुभव दे सकता है। बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत बताई जा रही है। Pulse 2 में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे पतली 6000mAh बैटरी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! Aadhaar App यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना….
सस्ते में मिलेगा पावरफुल फोन

Pulse 2 सीधे Android 16 के साथ आएगा। इसके ऊपर कंपनी का NxtQuantum OS लेयर दिया जाएगा। लेटेस्ट Android होने का फायदा यह होगा कि यूजर्स को नए फीचर और बेहतर सिक्योरिटी मिलेगी। साथ ही फोन के ज्यादा स्मूथ चलने की उम्मीद है।

Ai+ Pulse 2 का डिज़ाइन

फोन का डिजाइन भी काफी आकर्षक रखा गया है। इसके बैक पैनल पर दो अलग-अलग तरह की फिनिश देखने को मिलती है, जिससे यह हाथ में प्रीमियम फील देता है। पीछे की तरफ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें कैमरा लेंस के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।

माइक्रोसाइट पर कंपनी ने इस फोन को पिंक, ग्रीन, पर्पल, ब्लू और ब्लैक जैसे कई कलर ऑप्शन में टीज किया है, जिससे यूजर्स को अपनी पसंद के हिसाब से चुनने का मौका मिलेगा। फोन के राइट साइड में पावर बटन दिया गया है, जिसे ऑरेंज कलर में हाइलाइट किया गया है। इसके ठीक ऊपर वॉल्यूम बटन मौजूद है। वहीं, फोन के किनारों को गोल डिजाइन में रखा गया है, जिससे पकड़ने में यह आरामदायक लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलर्ट! 1 मार्च से ₹4000 महंगा होगा OnePlus का 7400mAh बैटरी वाला किलर AI फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।