आज आ रही है Samsung Galaxy S26 सीरीज; यहां देखें लाइव इवेंट, इतनी होगी कीमत
टेक कंपनी Samsung की ओर से आज Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S26 Series लॉन्च की जाएगी। इसमें तीन नए डिवाइसेज शामिल हो सकते हैं, जिनके फीचर्स लीक हुए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की ओर से 2026 का पहला Galaxy Unpacked इवेंट आज रात आयोजित किया जाएगा और इस इवेंट में Samsung Galaxy S26 सीरीज के पावरफुल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च इवेंट सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका से लाइव होगा और भारतीय यूजर्स इसे रात 11:30 बजे (IST) से देख सकेंगे। यह इवेंट Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, इस बार लाइनअप में तीन मॉडल- Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। Samsung ने पहले ही संकेत दिया है कि इस बार ‘Galaxy AI’ पर खास जोर रहेगा। कंपनी का दावा है कि नए फीचर्स यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी को ‘आसान और effortless’ बनाएंगे, यानी AI इंटीग्रेशन इस सीरीज की सबसे बड़ी पहचान हो सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डिजाइन और डिस्प्ले में बदलाव
लीक फोटोज से संकेत मिलते हैं कि इस बार तीनों मॉडल में एक जैसा यूनिफाइड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। साथ ही बेजल्स पहले से पतले हो सकते हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहतर होगा। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि S26 सीरीज में नया M14 AMOLED पैनल इस्तेमाल हो सकता है, जो बेहतर ब्राइटनेस और पावर एफिशिएंसी देने का दावा करता है। खासकर Ultra मॉडल में इनबिल्ट प्राइवेसी स्क्रीन फीचर शामिल हो सकता है, जो सेंसिटिव कंटेंट को दूसरों की नजर से बचाएगा।
परफॉर्मेंस: डुअल चिपसेट स्ट्रेटजी
Samsung इस बार भी मार्केट्स के हिसाब से अलग-अलग प्रोसेसर स्ट्रेटजी अपना सकता है। कुछ मार्केट्स में Exynos 2600 चिपसेट देखने को मिल सकता है, जबकि बाकियों में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इससे परफॉर्मेंस, गेमिंग और AI प्रोसेसिंग में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
मिलता रहेगा 200MP कैमरा सेटअप
लीक्स के मुताबिक, हार्डवेयर में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन Samsung Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता रह सकता है। असली अपग्रेड इमेज प्रोसेसिंग और AI ट्यूनिंग में देखने को मिल सकता है, जिससे स्किन टोन ज्यादा नैचुरल और लो-लाइट फोटोग्राफी कहीं बेहतर हो सकती है।
भारत में इतनी हो सकती है कीमत
अभी आधिकारिक कीमतों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संकेत हैं कि कीमतें पिछले साल की S25 सीरीज के आसपास ही रह सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो बेस मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 80,000 रुपये के आसपास हो सकती है, जबकि Ultra वेरिएंट 1.3 लाख रुपये या उससे ज्यादा कीमत पर आ सकता है।
बता दें, स्मार्टफोन्स के अलावा Samsung अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकता है, जिनमें Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro शामिल हो सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

12GB RAM








