लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola का यह धांसू फोन, खरीदने के लिए मची लूट motorola razr 50 is now rupees 10000 cheaper from its launch price know all details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola का यह धांसू फोन, खरीदने के लिए मची लूट

मोटोरोला का यह फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है। कंपनी इस फोन पर 2749 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। मोटोरोला का यह फोन दो डिस्प्ले और 32MP के सेल्फी कैमरा के साथ कई धांसू फीचर ऑफर करता है।

Mon, 2 March 2026 04:07 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola का यह धांसू फोन, खरीदने के लिए मची लूट

मोटोरोला के फैन हैं और एक स्टाइलिश फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola Razr 50 आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि अब यह फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है। 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत लॉन्च के समय 64999 रुपये थी। अब यह अमेजन इंडिया पर 54999 रुपये का मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 2749 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 42150 रुपये तक सस्ता हो सकता है।

ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। मोटोरोला का यह फोन दो डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ कई धांसू फीचर ऑफर करता है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

मोटोरोला रेजर 50 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फ्लिप स्मार्टफोन में 6.9 इंच का फ्लेक्स व्यू फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। इस pOLED LTPO डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। यह डिस्प्ले 3000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। फोन का आउटर डिस्प्ले 3.6 इंच का है। 90Hz के रिफ्रेश रेट वाला यह pOLED डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है। फोन 8जीबी की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Mali-G615 MC2 GPU के साथ डाइमेंसिटी 7300x चिपसेट देखने को मिलेगा।

motorola razr 50
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6660mAh बैटरी वाला नया वॉटरप्रूफ फोन, डिस्प्ले 7.95 इंच का, धांसू AI फीचर भी

फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में आपको 13 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4200mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आपको 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। फोन IPX8 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 से ज्यादा ओटीटी ऐप फ्री, खूब सारा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस ऑफर किया जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कंपनी 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, Beidou, जीपीएस, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। मोटोरोला का यह फोन तीन कलर ऑप्शन स्प्रिट्ज ऑरेंज, सैंड बीच और कोआला ग्रे में आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजब का ऑफर! ओप्पो का फोन हुआ ₹7300 सस्ता, वीवो पर ₹6200 का डिस्काउंट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।