1/8फुल एंटरटेनमेंट के लिए एक धांसू प्लान तलाश रहे हैं, जो जियो के पोर्टफोलियो में आपके लिए कुछ तगड़े ऑप्शन मौजूद हैं। इन किफायती प्लान में आपको 10 से अधिक ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा। साथ ही इन प्लान में कंपनी डेटा भी दे रही है। हमारी लिस्ट में दो प्लान ऐसे भी हैं, जिनमे आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। ये प्लान गूगल जेमिनी प्रो प्लान के फ्री ऐक्सेस के साथ आते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं, जियो के इन प्रीपेड प्लान के बारे में।

जियो का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी हर दिन 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

कंपनी का यह प्लान देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। इसमें आपको रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। प्लान गूगल जेमिनी प्रो प्लान का ऐक्सेस देता है, जिसकी कीमत 35100 रुपये है।

जियो इस प्लान के साथ प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव और जी5 समेत टोटल 13 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दिया जा रहा है। प्लान जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी फ्री स्टोरेज देता है।

जियो का यह प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

कंपनी का यह प्लान देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। इसमें आपको रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। प्लान गूगल जेमिनी प्रो प्लान का ऐक्सेस देता है, जिसकी कीमत 35100 रुपये है।

जियो इस प्लान के साथ जियो हॉटस्टार, सोनी लिव और जी5 समेत टोटल 12 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दिया जा रहा है। प्लान जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी फ्री स्टोरेज देता है।

यह जियो का एक डेटा ओनली पैक है। इसमें कंपनी टोटल 10जीबी डेटा दे रही है। प्लान में आपको सोनी लिव और जी5 समेत 10 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा।
