₹7999 में खरीद लें मोटोरोला का 12GB तक की रैम वाला फोन, बैटरी 7000mAh की, कैमरा भी जबर्दस्त motorola best smartphone with up to 12gb ram and 7000mah battery under rupees 8000, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹7999 में खरीद लें मोटोरोला का 12GB तक की रैम वाला फोन, बैटरी 7000mAh की, कैमरा भी जबर्दस्त

मोटो का यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। यह 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी रैम 12जीबी तक की हो जाती है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 7999 रुपये का मिल रहा है।

Tue, 17 Feb 2026 08:53 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
₹7999 में खरीद लें मोटोरोला का 12GB तक की रैम वाला फोन, बैटरी 7000mAh की, कैमरा भी जबर्दस्त

कम बजट में 12जीबी तक की रैम और दमदार बैटरी वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola G06 Power आपके लिए एक धांसू ऑप्शन है। फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। यह 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी रैम 12जीबी तक की हो जाती है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 7999 रुपये का मिल रहा है। आप इस फोन को 400 रुपये के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1640 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यग डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है। यह वॉटर टच डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 4जीबी LPDDR4X रैम और 64जीबी के स्टोरेज से लैस है। रैम बूस्ट फीचर की मदद से फोन की टोटल रैम 12जीबी तक की हो जाती है। यह फोन हीलियो G81 अल्ट्रा प्रोसेसर पर काम करता है।

motorola g06 power
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से सस्ते हुए सैमसंग के 5G फोन, 14 हजार रुपये तक कम हुई कीमत

फोन में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसंग का नया 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी, फीचर कमाल के

मोटोरोला का यह बजट स्मार्टफोन IP64 वॉटर रेजिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है। इसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और ब्लूटूथ 6.0 जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। वीगन लेदर फिनिश बैक पैनल वाले इस फोन का वजन 220 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर दे रही है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- टेंड्रिल, टेपेस्ट्री और लॉरेल ओक में आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12GB तक की रैम वाले तीन दमदार फोन, कीमत ₹7 हजार से कम, बैटरी 5000mAh की

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।