15 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे तक चलता है Motorola का धांसू फोन, रैम 12GB तक, कीमत मात्र ₹8999 motorola best phone offering up to 7 hours of power in 15 minutes of charging up to 12gb ram available at just inr 8999, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

15 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे तक चलता है Motorola का धांसू फोन, रैम 12GB तक, कीमत मात्र ₹8999

12जीबी तक की रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 8999 रुपये है। फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है और कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में यह 7 घंटे तक चल जाता है। आइए जानते हैं डीटेल।

Wed, 4 March 2026 07:28 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
15 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे तक चलता है Motorola का धांसू फोन, रैम 12GB तक, कीमत मात्र ₹8999

कम कीमत में ज्यादा रैम और दमदार बैटरी वाला फोन तलाश रहे हैं, तो Motorola G06 Power आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 8999 रुपये है। इस पर 450 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है और कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में यह 7 घंटे तक चल जाता है। साथ ही फोन में आपको रैम बूस्ट फीचर मिलेगा, जिससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक की हो जाती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

मोटोरोला G06 पावर के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 1640 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यग डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 4जीबी LPDDR4X रैम और 64जीबी के स्टोरेज से लैस है। इसमें 4जीबी वर्चुअल रैम भी दी गई है। इससे फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। यह फोन हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर पर काम करता है।

Motorola G06 Power
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का यह धांसू फोन, मची लूट

फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। फोन में कंपनी फैमिली स्पेस ऑफर कर रही है। इस फीचर की मदद से आप घर के बच्चों के लिए फोन में 'Safe Space' क्रिएट कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में ThinkShield Protection और Moto Secure भी दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI स्कैम अलर्ट और ऑटो-चैट रिप्लाइ वाला नया फोन, मिलेगी 6210mAh की बैटरी

दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 6.0, GPS, USB Type-C जैसे ऑप्शन दिए गए है। फोन माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको IP64 रेटिंग वाला डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन भी मिलेगा। फोन तीन कलर ऑप्शन- टेंड्रिल, टेपेस्ट्री और लॉरेल ओक में आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्व्ड डिस्प्ले वाला नया वॉटरप्रूफ फोन, मिलेगी 6500mAh बैटरी, कैमरा 50MP का

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।