AI स्कैम अलर्ट और ऑटो-चैट रिप्लाइ वाला नया फोन, बैटरी 6210mAh की, बिल्ट-इन ऐक्टिव कूलिंग फैन भी
6210mAh की बैटरी और बिल्ट-इन ऐक्टिव कूलिंग फैन वाले नए फोन की मार्केट में एंट्री हुई है। इसका नाम Nubia Neo 5 GT है। फोन एआई स्कैम अलर्ट और ऑटो-चैट रिप्लाइ जैसे धांसू एआई फीचर्स से लैस है। इसका कैमरा 50MP का है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

6210mAh की बैटरी और बिल्ट-इन ऐक्टिव कूलिंग फैन वाले नए फोन की मार्केट में एंट्री हुई है। इस फोन को न्यूबिया ने लॉन्च किया है। इसका नाम Nubia Neo 5 GT है। फोन को बार्सिलोना में हो रहे MWC 2026 में लॉन्च किया गया है। यह फोन खासतौर से गेमर्स और जेन Z यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कई शानदार एआई फीचर्स भी हैं, जिनमें एआई स्कैम अलर्ट, एआई इमेज और टेक्स्ट जेनरेशन के साथ एआई ट्रांसलेट शामिल हैं। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन की शुरुआती कीमत 399 यूरो (करीब 42600 रुपये) है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। आंखो को होने वाली थकावट को कम करने के लिए फोन में कंपनी SGS-सर्टिफाइड Eye Care भी दे रही है। फोन में कंपनी फोर-फिंगर कंट्रोल के लिए 550Hz Neo Triggers 5.0 भी दे रही है। यह 5.5ms लेटेंसी और 3049Hz के टच सैंप्लिग रेट को सपोर्ट करता है। Magic Touch 3.0 से स्क्रीन गीली होने पर भी रिस्पॉन्सिव रहती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

हेवी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए इसमें बिल्ट-इन ऐक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है। इसका कूलिंग एरिया 29,508mm² है। सीपीयू और बैटरी तक डायरेक्ट हवा पहुंचे इसके लिए इसमें कंपनी Through-Flow Duct Design दिया गया है। LPDDR5 रैम वाले इस फोन में कंपवी प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक D7400 दे रही है। एक जैसे फ्रेम रेट को मेनटेन करने के लिए फोन में NeoTurbo इंजन भी मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में फ्लैट कैमरा मॉड्यूल ऑफर कर रही है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6210mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसके EU वर्जन में कंपनी 45 वॉट की PD चार्जिंग भी दे रही है। फोन में 5%एक्सट्रीम मोड दिया गया है, जो 23 मिनट तक की गेमिंग और 29 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देता है। फोन IP64 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है। इसमें आपको AI Copilot Demi 2.0 भी देखने को मिलेगा, जो ऑटो-चैट रिप्लाइ, गेमिंग चैटबॉट और गेमिंग कोच के साथ आता है।
(Main Image: china smart buy)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

White






