कर्व्ड डिस्प्ले वाला नया वॉटरप्रूफ 5G फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी, कैमरा 50MP का TECNO CAMON 50 Ultra 5G featuring curved AMOLED display IP69K waterproof ratings and 6500mAh battery announced, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

कर्व्ड डिस्प्ले वाला नया वॉटरप्रूफ 5G फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी, कैमरा 50MP का

Tecno Camon 50 Ultra 5G की एंट्री हो गई है। इसमें आपको 6500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन की खास बात है कि यह IP68, IP69 और IP69K रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।

Tue, 3 March 2026 10:45 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्व्ड डिस्प्ले वाला नया वॉटरप्रूफ 5G फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी, कैमरा 50MP का

टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन को अनाउंस किया है। कंपनी के इस स्मार्टफोन का नाम- Tecno Camon 50 Ultra 5G है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको 6500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन की खास बात है कि यह IP68, IP69 और IP69K रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

टेक्नो कैमन 50 अल्ट्रा 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 2644 × 1208 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 7i दे रही है। यह फोन 12जीबी तक की LPDDR 5x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन नं कंपनी Mali-G615 MC2 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टिमेट ऑफर कर रही है।

tecno camon 50 ultra

फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे देखने को मिलेंगे। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर शामिल है। फोन में सेल्फी के लिए कंपनी 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन में दिए गए कैमरा सेटअप से आप 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का यह धांसू फोन, मची लूट

ओअस की बात करें, तो टेक्नो का यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर काम करता है। कंपनी इस फोन को तीन ओएस अपग्रेड और पांच सिक्योरिटी पैच देने वाली है। फोन में AI LightMaster 2.0 और एआई इमेज टू वीडियो जेनरेटर जैसे शानदार एआई फीचर्स के साथ अपग्रेडेड एल्ला स्मार्ट असिस्टेंट भी दिया जा रहा है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोटोरोला का नया फोन, मिलेंगे 50MP के तीन रियर कैमरे, दो सेल्फी कैमरा भी

यह फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग वाले डस्ट और वॉटरप्रूफिंग के साथ आता है। दमदार साउंड के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, GPS/ GLONASS/ Beidou, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10200mAh तक की बैटरी वाले नए टैब, डिस्प्ले 13 इंच तक का, प्रोसेसर भी तगड़ा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।