आ गया ऐप्पल का सबसे सस्ता MacBook Neo, कीमत 70 हजार से कम, स्टूडेंट्स को ₹10,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट macbook neo launched in india priced under 70000 students get rs 10000 education discount, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आ गया ऐप्पल का सबसे सस्ता MacBook Neo, कीमत 70 हजार से कम, स्टूडेंट्स को ₹10,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट

MacBook Neo Launched in India: Apple ने बुधवार को अपना नया बजट-फ्रेंडली लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च किया है। यह ऐप्पल का अब तक का सबसे किफायती मैकबुक मॉडल है। इसकी कीमत 70 हजार से कम है। स्टूडेंट्स को ₹10,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Wed, 4 March 2026 11:08 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

आ गया ऐप्पल का सबसे सस्ता MacBook Neo, कीमत 70 हजार से कम, स्टूडेंट्स को ₹10,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट

MacBook Neo Launched in India: Apple ने बुधवार को अपना नया बजट-फ्रेंडली लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च किया है। यह ऐप्पल का अब तक का सबसे किफायती मैकबुक मॉडल है। नए MacBook Neo में 13-इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है, और यह Apple के A18 Pro चिप से चलता है, वही प्रोसेसर जो iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में आया था। यह लैपटॉप चार कलर में उपलब्ध है, इसमें मल्टीटच ट्रैकपैड वाला मैजिक कीबोर्ड और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए टच आईडी है। Apple का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। अगर आप भी मैकबुक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन बजट कम है, तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं, कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है...

सम्बंधित सुझाव

भारत में इतनी है MacBook Neo की कीमत, देखें सेल डेट

भारत में, मैकबुक नियो के बेस मॉडल की कीमत 69,900 रुपये है, जिसमें 8GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB स्टोरेज है। इसके 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है। कंपनी ने इसे चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसमें ब्लश, सिट्रस, इंडिगो और सिल्वर शामिल है। स्टूडेंट्स मैकबुक नियो को 10,000 रुपये के एजुकेशन डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

यूएस में, रिटेल और एजुकेशन के लिए कीमत क्रमश: 599 डॉलर (लगभग 55,200 रुपये) और 499 डॉलर (लगभग 46,000 रुपये) से शुरू होती है। मैकबुक नियो के लिए प्री-ऑर्डर आज (5 मार्च) से शुरू हो रहे हैं, और यह 11 मार्च से कंपनी की वेबसाइट और ऑथराइज्ड रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

MacBook Neo Launched in India
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:38 दिन नहीं करना पड़ेगा चार्ज, कल आ रहा 10,001mAh बैटरी वाला धांसू फोन, फीचर्स ज
ये भी पढ़ें:₹7749 का नया स्मार्टफोन, बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, गिरने पर टूटेगा भी नहीं

चलिए एक नजर डालते हैं MacBook Neo की खासियत पर:

13 इंच डिस्प्ले, दमदार साउंड वाले स्पीकर भी

ऐप्पल का नया मैकबुक नियो, आईफोन 16 प्रो मॉडल में मिलने वाले A18 प्रो चिप पर चलता है और कंपनी का दावा है यह चिप, इंटेल कोर अल्ट्रा 5 चिप वाले विंडोज पीसी की तुलना में रेगुलर कामों में 50 प्रतिशत तक तेज है, जबकि कुछ AI कामों के लिए तीन गुना तक तेज परफॉर्मेंस देता है। लैपटॉप 8GB की यूनिफाइड मेमोरी और 256GB या 512GB एसएसडी स्टोरेज से लैस है। मैकबुक एयर के विपरीत, आप मैकबुक नियो को अधिक रैम के साथ कॉन्फिगर नहीं कर सकते हैं।

मैकबुक नियो में 13-इंच (2,408×1,506 पिक्सल) लिक्विड रेटिना आईपीएस डिस्प्ले है और इसकी पिक्सेल डेंसिटी 219 पीपीआई है। इसमें ऐप्पल का मैजिक कीबोर्ड है और 512GB मॉडल टच आईडी को भी सपोर्ट करता है। हाल ही में लॉन्च हुए मैकबुक एयर की तरह, यह ऐप्पल के लेटेस्ट macOS Tahoe पर चलता है। इसमें 1080p फेसटाइम एचडी वेबकैम है और इसमें वॉयस आइसोलेशन और वाइड स्पेक्ट्रम माइक्रोफोन मोड के साथ डुअल माइक ऐरे है। इसमें डोल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर सेटअप और स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है।

MacBook Neo Launched in India
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Holi का डबल मजा, अब इस प्लान्स मिलेगा ज्यादा डेटा और वैलिडिटी; देखें लास्ट डेट

लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए ढेर सारे पोर्ट

ऐप्पल का कहना है कि मैकबुक नियो वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 6 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, और इसमें एक USB 3.0 Type-C पोर्ट (4K रिजॉल्यूशन पर एक एक्सटर्नल डिस्प्ले के लिए नेटिव DisplayPort 1.4 के साथ) और एक USB 2.0 Type-C पोर्ट है - ये दोनों पोर्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। एक हेडफोन जैक भी है, जो लेफ्ट किनारे पर है।

मैकबुक नियो में 36.5Wh की बैटरी है जिसे 20W USB Type-C एडॉप्टर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है, जो डिवाइस के साथ 1.5m USB Type-C चार्जिंग केबल के साथ आता है। ऐप्पल का कहना है कि लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक वेब ब्राउजिंग या 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकता है। सिर्फ 1.23 किलोग्राम वजनी इस लैपटॉप का साइज 297.5×206.4×12.7 एमएम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।