38 दिन नहीं करना पड़ेगा चार्ज, कल आ रहा 10,001mAh बैटरी वाला धांसू फोन, फीचर्स जबर्दस्त
Realme Power Narzo 5G फोन कल (5 मार्च) को भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन में 10,001mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 38 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। कितनी होगी कीमत और फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए जानते हैं…
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं चाहिए तो रियलमी का अपकमिंग Realme Power Narzo 5G आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन कल (5 मार्च) को भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन में 10,0001mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 38 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है, यानी अगर आप इसे फुल चार्ज करके रख देते हैं, तो इसकी बैटरी 38 दिनों का बैकअप देगी। दावा है कि फुल चार्ज कर आप इस फोन से पूरे 72.3 घंटे तक कॉलिंग कर सकते हैं, 186 घंटे तक लगातार गाने सुन सकते हैं। दमदार बैटरी के अलावा, इस फोन में स्मूद डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और प्रोसेसर भी है। इसे रियलमी के ऑफिशियल स्टोर के साथ Amazon पर बेचा जाएगा। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर पहले से लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर चुकी है। चलिए बताते हैं अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है…
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

38 दिन चलेगी 10,000mAh बैटरी
इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन दूसरे गैजेट्स को चार्ज करने का भी काम कर सकता है, यानी यह फोन पावरबैंक का भी काम करेगा। फोन में 38 दिनों (यानी 932 घंटों) का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन 36 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में फोन 186 घंटे तक का कॉलिंग टाइम, 21 घंटे का नेविगेशन टाइम या 32.5 घंटे का यूट्यूब स्ट्रीमिंग टाइम मिल सकता है।
स्मूद और बड़ा डिस्प्ले
Realme Narzo Power 5G को एक फीचर-रिच मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले है। पैनल के बारे में दावा किया गया है कि यह 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है, जिससे बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी मिलेगी। डिस्प्ले HDR10+ और नेटफ्लिक्स HDR सपोर्ट करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
तेजतर्रार प्रोसेसर
फोन में डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट है, जिसे हाइपर विजन+ AI चिप के साथ जोड़ा गया है, जिसे शायद इमेज प्रोसेसिंग, गेमिंग परफॉर्मेंस और सिस्टम एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। दावा है कि यूजर बस कुछ क्लिक में रील रेडी वीडियो क्लिप बना सकेंगे। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन तीन साल के एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ आएगा।
फोन में दमदार कैमरा भी
फोटोग्राफी के लिए, फोन में OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। मेन रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
कीमत और कलर्स की डिटेल
माइक्रोसाइट से यह भी कंफर्म हो गया है कि फोन टाइटन ब्लू और टाइटन सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगा। कहा जा रहा है कि अपकमिंग Realme Narzo Power 5G, Realme P4 Power 5G का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो भारत में Flipkart पर बेचा जाता है। इस पोजिशनिंग के आधार पर, नारजो पावर लगभग 26,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है, हालांकि सटीक कीमत जानने के लिए हमें इसके लॉन्च होने का इंतजार कना होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Titanium






