1/5होली ऑफर के तहत, कंपनी इस प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है। बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। होली ऑफर के तहत, अब इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा मिलेगा, जो डेली 2GB था। यानी अब इस प्लान में ग्राहकों को कुल यानी इस प्लान में ग्राहकों को कुल 912GB डेटा मिलेगा, जो पहले के कुल 730GB डेटा की तुलना में 182GB ज्यादा है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान में रोज का खर्च 6.57 रुपये आएगा।

होली ऑफर के तहत, इस प्लान पर कंपनी 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। बीएसएनएल के 997 रुपये के प्लान में मूल रूप से 150 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी इस पर 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है, जिसे अब कुल वैलिडिटी 164 दिनों की हो गई है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते है। वैलिडिटी बढ़ने से अब इस प्लान में डेटा भी ज्यादा मिलेगा। अब इस प्लान में कुल 328GB डेटा (पहले 300GB) मिलेगा। 997 रुपये कीमत और 164 दिन वैलिडिटी क हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 6 रुपये आएगा।

होली ऑफर के तहत, कंपनी इस प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है। बीएसएनएल का 485 रुपये का प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में होली ऑफर के तहत डेली 2.5GB डेटा (यानी कुल 180GB) मिल रहा है। बता दें कि मूल रूप से यह प्लान डेली 2GB डेटा यानी (कुल 144GB) के साथ आता है। इस अलावा, प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस भी मिल रहे हैं। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 6.73 रुपये आएगा।

2399 रुपये के प्लान में डेली 2.5GB डेटा, 997 रुपये के प्लान में डेली 2GB और 485 रुपये के प्लान में डेली 2.5GB डेटा मिल रहा है। लेकिन ध्यान रहें कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इन तीनों ही प्लान्स की इंटरनेट स्पीड 40Kbps रह जाएगी।

यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा। बीएसएनएल ने बताया कि ऑफर केवल 31 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। यानी ऑफर समाप्त हो जाने के बाद इन प्लान्स में मिल रहे बेनिफिट्स पहले जैसे ही जाएंगे। ग्राहक इन प्लान के बारे में कंपनी की वेबसाइट, नजदीकी ऑफिस या बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए जानकारी ले सकते हैं।
