₹7749 का नया स्मार्टफोन लाया ब्रांड, बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, गिरने पर टूटेगा भी नहीं tecno pop x launched in india at special price of rs 7749 first sale on 6 march, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹7749 का नया स्मार्टफोन लाया ब्रांड, बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, गिरने पर टूटेगा भी नहीं

Tecno Pop X Launched in India: टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Tecno Pop X को लॉन्च कर दिया है। बैंक ऑफर के बाद यह फोन 7,749 रुपये की स्पेशल कीमत पर मिलेगा। देखें नए फोन में क्या-क्या खास मिलता है और इसकी पहली सेल की डिटेल

Wed, 4 March 2026 03:43 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
₹7749 का नया स्मार्टफोन लाया ब्रांड, बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, गिरने पर टूटेगा भी नहीं

Tecno Pop X Launched in India: टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Tecno Pop X को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो इसक हफ्ते के आखिर में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली एलसीडी स्क्रीन है। Tecno Pop X को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। हाल ही में लॉन्च हुए दूसरे स्मार्टफोन मॉडल्स की तरह, यह स्मार्टफोन यूजर्स को अपने आस-पास के दूसरे यूजर्स को बिना नेटवर्क भी फोन कॉल करने की सुविधा देता है, ताकि वे हम समय अपनों के साथ कनेक्टेड रहे सकें।

इतनी है Tecno Pop X की कीमत

भारत में टेक्नो पॉप एक्स की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है और यह फोन के एकमात्र 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। स्मार्टफोन चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट जैसे कलर्स में उपलब्ध है, और अमेजन पर फोन के लैंडिंग पेज से पता चलता है कि यह 6 मार्च दोपहर 12PM बजे से अमेजन और दूसरे रिटेल चैनलों के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के हिस्से के तौर पर, एलिजिबल एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदी करने पर फोन 7,749 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

tecno pop x launched in india
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OnePlus ने होली पर दिया सरप्राइज, 3 साल पुराने फोन में आया लेटेस्ट अपडेट; डिटेल

चलिए एक नजर डालते हैं Tecno Pop X की खासियत पर:

बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, मजबूत बॉडी भी

फोन में 6.75-इंच एचडी प्लस (720×1,600 पिक्सेल) एलसीडी स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होती है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 260 पीपीआई है। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होने से फोन में स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। फोन में नो-नेटवर्क कम्युनिकेशन फीचर भी है, जिससे यूजर अपने आस-पास (1.5KM रेंज) के दूसरे यूजर से बिना सेलुलर नेटवर्क के ही कॉल पर बात कर सकता है।

इसकी मजबूती को लेकर कंपनी का दावा है कि यह अचानक गिरने पर टूटेगा नहीं, इसका 25,000 से ज्यादा बार ड्रॉप टेस्ट किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन चार साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा। टेक्नो पॉप एक्स एक डुअल सिम फोन है जो एंड्रॉयड 15 पर चलता है, जिसमें कंपनी का HiOS 15 यूजर इंटरफेस है। यह 12nm ऑक्टा कोर यूनिसोक T7250 चिप पर चलता है, जो 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC स्टोरेज से लैस है।

फोन में दमदार कैमरा और बैटरी भी

फोटोग्राफी के लिए, टेक्नो पॉप एक्स के रियर पैनल पर दो सेंसर हैं, लेकिन इसमें f/1.85 अपर्चर वाला एक 13-मेगापिक्सेल का कैमरा है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। पॉप एक्स को IP64 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है। टेक्नो पॉप एक्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है, और स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है जिसे 15W पर चार्ज किया जा सकता है। फोन के बॉक्स में 10W एडॉप्टर आता है।

tecno pop x launched in india
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूल पार्टी के लिए बेस्ट है JBL का यह छोटू स्पीकर, लगातार 8 घंटे सुनाएगा गाने
ये भी पढ़ें:Holi का डबल मजा, अब इस प्लान्स मिलेगा ज्यादा डेटा और वैलिडिटी; देखें लास्ट डेट

रिमोट की तरह काम कर सकता है फोन

टेक्नो ने फोन में एक IR ट्रांसमीटर भी दिया है, जिससे फोन को रिमोट कंट्रोल की तरह यूज किया जा सकता है और इसका इस्तेमाल घर के अप्लायंसेज को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। फोन में ELLA AI फीचर का भी सपोर्ट मिलता है। फोन में AI नॉइज रिडक्शन, AI फ्लैश शार्प, AI स्कैन टू डॉक्यूमेंट और AI सॉन्ग आईडेंटिफिकेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। फोन 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी है। 182 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 167.79x77.97x8.18 एमएम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।