₹8 हजार से कम के दो पावरफुल फोन, रैम 12GB तक और बैटरी 7000mAh तक की, लिस्ट में मोटोरोला भी two best smartphone offering up to 12gb ram and up to 7000mah battery under rupees 8000, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹8 हजार से कम के दो पावरफुल फोन, रैम 12GB तक और बैटरी 7000mAh तक की, लिस्ट में मोटोरोला भी

इन फोन में आपको 7000mAh तक की बैटरी और 12जीबी तक की रैम मिलेगी। आप इन फोन को कूपन डिस्काउंट और कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। आप इन फोन को एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

Sat, 28 Feb 2026 07:49 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
₹8 हजार से कम के दो पावरफुल फोन, रैम 12GB तक और बैटरी 7000mAh तक की, लिस्ट में मोटोरोला भी

8 हजार रुपये से कम की कीमत में नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो मार्केट में आपके लिए दो बेस्ट ऑप्शन मौजूद हैं। हम बात कर रहे हैं, लावा के लेटेस्ट बजट फोन Lava Bold N2 और मोटोरोला G06 पावर की। इन फोन में आपको 7000mAh तक की बैटरी और 12जीबी तक की रैम मिलेगी। आप इन फोन को कूपन डिस्काउंट और कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। आप इन फोन को एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।

मोटोरोला G06 पावर

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला मोटोरोला G06 पावर फ्लिपकार्ट पर 7999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। फोन पर कंपनी 400 रुपये का कैशबैक दे रही है। आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो फोन में कंपनी रैम बूस्ट फीचर दे रही है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक की हो जाती है। कंपनी इस फोन में 1640 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यग डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Motorolal G06 Power

फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। यह फोन हीलियो G81 अल्ट्रा प्रोसेसर पर काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp के ये 8 मेसेज हैं सबसे खतरनाक, गलती से भी मत देना रिप्लाई

लावा बोल्ड N2

फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत अमेजन इंडिया पर 7499 रुपये है। फोन पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के साथ यह फोन 6999 रुपये में आपका हो जाएगा। यह फोन 374 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है। फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ फोन बंद करने के काम नहीं आता Power Button, ये सेटिंग बदलते ही होगा कमाल

फीचर्स की बात करें, तो फोन में कंपनी 4जीबी वर्चुअल रैम ऑफर कर रही है। इससे इसकी टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। फोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर पर काम करता है। आपको इस फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन का मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पार्टी में मचेगी धूम! इन पार्टी स्पीकर्स पर जबरदस्त छूट; देखो लिस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।